एनटीपीसी बरौनी में उत्कृष्ट स्कॉलरशिप सम्मान समारोह आयोजित

 

 

23 सरकारी विद्यालयों के 122 छात्र छात्राएं हुए सम्मानित।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-बच्चों में प्रतिभा की खोज, प्रतिभा की पहचान कर उसे सम्मानित करने का कार्य अति सराहनीय कार्य है। शिक्षा विभाग और एनटीपीसी समूह द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करके देश को रोशन करने और देश के भविष्य को उज्ज्वल करने के एक ही उद्देश्य के लिए दृढ़ हैं। जिसे एनटीपीसी बरौनी लगातार 3 वर्षों से करते आ रहा है। बच्चों की पहली ख्वाहिश होती है कि हम इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लें और सम्मानित हों। यह सम्मान उन्हें प्रदान कर उनके प्रतिभा को निखारना है।

एनटीपीसी बरौनी विद्युत उत्पादन के साथ साथ सीएसआर फंड से मानव कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में सदैव अग्रसर रहा है । उक्त बातें शनिवार को एनटीपीसी बरौनी स्थित बुद्ध पार्क में आयोजित उत्कृष्ट स्कॉलरशिप सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह जिला पदाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा ने अपने संबोधन में एनटीपीसी बरौनी के कई कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिला, राज्य ही नहीं अपितु देश के विकास में भी एनटीपीसी बरौनी का अहम योगदान है। उन्होने समाज को मजबूत करने और प्रोत्साहित करने में एनटीपीसी की पहल की सराहना की।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख एनटीपीसी बरौनी राजीव खन्ना ने कहा कि शिक्षा में निवेश करना देश के भविष्य में निवेश करना है। शिक्षा ही सफलता की कुंजी है।उन्होंने शिक्षा को सर्वोत्तम मानव अधिकार बताया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए भी शिक्षा के महत्त्व पर ज़ोर दिया। आगे उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे ही हमारे देश के भविष्य हैं। इसलिए उनके लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट क्लास, स्मार्ट लैब, स्मार्ट पुस्तकालय की व्यवस्था सहित सभी शैक्षणिक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने का काम एनटीपीसी बरौनी कर रही है।

उन्होंने अपने संबोधन में एनटीपीसी बरौनी द्वारा कराये जा रहे विभिन्न विकास गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह जिला पदाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी बरौनी राजीव खन्ना, जीएम एचआर एनटीपीसी बरौनी सरोज कुमार ने संयुक्त रूप से ज्ञान दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही एनटीपीसी गीतों का गायन मुख्य अतिथि सहित सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित रहे, अभिवावक, अध्यापक, छात्र, छात्राएं ने किया। मौके पर बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र के सभी सरकारी 23 उच्च विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं मटिहानी प्रखण्ड के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण 122 छात्र/ छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात एनटीपीसी द्वारा डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने हेतु 10 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास का भी उदघाटन डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा औपचारिक रूप से किया गया। वहीं कार्यकर्म में उपस्थित छात्र-छात्राओं के लिए एनटीपीसी बरौनी द्वारा एक प्रदर्शनी स्टॉल भी लगायी गयी थी। जिसमें उन्हें एनटीपीसी के बारे में बताया गया। जिसमें एनटीपीसी बरौनी के इतिहास, कार्य प्रक्रिया व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही, एनटीपीसी द्वारा चल रहे अन्य कल्याणकारी कार्यों में बारे में बताया गया। उत्कर्ष मेरिट स्कॉलरशिप, एनटीपीसी-सीएसआर पहल का उद्देश्य, छात्रों को प्रेरित करना और ग्रामीण भारत के बच्चों को मौद्रिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों में शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को प्रोत्साहन प्रदान करने में माता-पिता के प्रयासों को मान्यता देना भी है।

इस अवसर पर महाप्रबंधक परिचालन, महाप्रबंधक अनुरक्षण & फ्युल मेनेजमेंट ,अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन सरोज कुमार, मैत्री महिला क्लब अध्यक्षा सुश्री रोली खन्ना, पुनीता तिर्की एवं समस्त मानव संसाधन टीम और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम का समापन छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के चेहरे पर मुस्कान के साथ हुआ।एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी विधुत उत्पादक कंपनी है। विश्व की चुनिंदा सबसे बड़ी विधुत उत्पादक कंपनी के रूप में नाम लिया जाता है।हमारी वर्तमान 75 हजार मेगावाट क्षमता है।देश के रौशन में हर चार बल्बों में से एक बल्ब एनटीपीसी द्वारा उत्पादित बिजली से रौशन हो रहा है।

Midlle News Content

एनटीपीसी विधुत उत्पादन के साथ साथ अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग है। एक ओर जहां निर्बाध रूप से विधुत उत्पादन कर रहे हैं वहीं कल्याणकारी योजनाओं को संपादित कर रही है। वहीं बरौनी प्रखंड क्षेत्र के दस विद्यालयों में डिजिटल एज्युकेशन को बढ़ावा देने के लिए रिमोट से स्मार्ट क्लास का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा ने किया। स्मार्ट क्लास राजवाड़ा, सिमरिया दो, विशनपुर चांद सहित अन्य विधालय में संचालित किया जा रहा है।

वहीं एनटीपीसी बरौनी द्वारा लगातार तीसरी बार बरौनी प्रखंड अंतर्गत 23 विद्यालयों के 122 छात्र-छात्राओं के बीच उत्कर्ष मेरिट स्कॉलरशिप के तहत प्रशस्ति पत्र का वितरण डीएम, परियोजना प्रमुख, एचआर, महिला मैत्री कल्ब अध्यक्षा रोली खन्ना, जीएम आपरेशन राजीव खन्ना, जीएम फ्यूल मेनेजमेंट सुरजीत घोष, सुबीर साहा सहित अन्य के द्वारा किया गया।मंच संचालन के एन मिश्रा ने किया। मौका पर सूचना जनसंपर्क अधिकारी पुनीता तिर्की, नप बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, टोनी कुमार, चकिया ओपी प्रभारी दिवाकर प्रसाद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

एनटीपीसी बरौनी द्वारा लगातार तीसरी बार छात्रवृत्ति योजना को लेकर 23 विद्यालय के छात्रों को पुरस्कृत किया गया

एनटीपीसी बरौनी द्वारा लगातार तीसरी बार छात्रवृत्ति योजना को लेकर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय विष्णुपुर चांद, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असुरारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय केशावे, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अमरपुर, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय वभनगामा, उच्च माध्यमिक विद्यालय सिमरिया दो, उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस, राजकीय कृत शंकर+ 2 विधालय महना, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदा वभनगामा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकिया पुनर्वास, उत्क्रमित

माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर चांद, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथौली, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पपरौर, कांति पार्वती कन्या उच्च विद्यालय महना, बीएसएस उच्च विद्यालय राजवाड़ा, महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय बीहट, वैदेही बल्लभ शरण बालिका उच्च विद्यालय बीहट, रामधारी सिंह दिनकर +2 विधालय सिमरिया, भारत सेवक समाज उच्च माध्यमिक

विद्यालय हरपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय सहुरी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जैमरा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जगतपुरा के 122 बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इस दौरान नेहा, कोमल, तन्नु, रोहित, वर्षा शर्मा, रेशम, स्वीटी, कोमल,तनु श्री, अंशुराज, सूरज, श्वाति, प्रिया, प्रीति सहित अन्य छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

 

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -