बाबा परशुराम भगवान की मूर्ति का सिमरिया धाम में अनावरण

भव्य मंदिर का निर्माण जल्द, मूर्ति अनावरण के दौरान की गई पूजा अर्चना एवं हवन।

0

भव्य मंदिर का निर्माण जल्द, मूर्ति अनावरण के दौरान की गई पूजा अर्चना एवं हवन।

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार को अगहन पंचमी के दिन सिमरिया धाम में बाबा परशुराम भगवान के मूर्ति का अनावरण राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार एवं राष्ट्रीय सचिव डाॅ सोनू शंकर ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर आचार्य उमाशंकर मिश्रा, त्रिपुरारी झा के द्वारा सोलह उपचार पूजन, जलाभिषेक,पंचा अमृत से अभिषेक व हवन किया गया।

Midlle News Content

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि बेगूसराय व सिमरिया गंगा नदी तट पर बाबा परशुराम भगवान की मूर्ति को स्थापित किया गया है जो एक मिसाल साबित होगा। आने वाली पीढ़ियों को नयी ऊर्जा के साथ पुरखों को याद करने में मददगार बनेगा। इस अवसर पूर्व रेल मंत्री डाॅ ललित नारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य संरक्षक रोचकानंद वत्स ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बहुत जल्द बाबा परशुराम भगवान की मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा।

मौके पर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा सोनू शंकर सिंह, प्रदेश सचिव गोपाल कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष रंधीर कुमार,व्यवस्थापक नीतेश कुमार, प्रमोद सिंह, बब्लू सिंह, पंकज कुमार मिश्रा, राज्य युवा अध्यक्ष रितु राज कुमार, जिला युवा अध्यक्ष सत्यम कुमार, महिला जिला अध्यक्ष सुमिता सुमन, जिला उपाध्यक्ष रामरतन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -