ललन सिंह की मटन पार्टी पर विजय सिन्हा के आरोपों पर मंत्री श्रवण कुमार ने किया पलटवार, कहा…

 

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा बीते दिनों मुंगेर में मटन और पुलाव पार्टी पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के ब्यान पर मंत्री श्रवण कुमार ने पलटवार किया है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस तरह के बयान देने वाले को अपने बारे में सोचना चाहिए। कार्यकर्ताओं के लिए वहां पर पार्टी की तरफ से मुंगेर लोकसभा को तरफ से सम्मान समारोह रखा गया था। उसी में खाने पीने का इंतजाम किया गया था। अब विपक्ष इस महाभोज को लेकर जो इस तरह का अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। लगाने वाले विपक्ष के नेता विपक्ष अपना पूरा आपा खो बैठे हैं।

परेशानी में घबराहट में विपक्ष के नेता इन दिनों अनर्गल बयान दे रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद अब बीजेपी के कुर्सी धीरे-धीरे खिसकती जा रही है। इस चिंता को लेकर बीजेपी के अंदर घबराहट दिख रही है। मीडिया के द्वारा जीताराम मांझी के द्वारा राजगीर में दिए बयान पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा वह सुर्खियों में बने रहने के लिए बयान देते रहते हैं। जीतन राम मांझी तो अपना पॉलीटिकल पार्टी चलाते हैं और अपने हिसाब के बात रखते हैं।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -