घर के सामने टहल रहा था युवक बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली, घायल

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर से अपराधियों ने मामूली विवाद में एक युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव की है। घायल युवक की पहचान सिहमा गांव के रहने वाले रामचंद्र सिंह का पुत्र ललन सिंह के रूप में की गई है।

Midlle News Content

परिजनों ने बताया कि देर शाम खाना पीना खाने के बाद ललन कुमार घर के सामने टहल रहा था तभी किसी अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब बाहर निकले तो ललन सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिरा हुआ था। परिजनों ने उसे जगह से ललन सिंह को आनन फानन में उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरत है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले बगल के पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ है हो सकता है आपसी रंजिश के कारण ही ललन सिंह को गोली मार कर घायल किया है।

फिलहाल इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर मटिहानी थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

- Sponsored -

- Sponsored -