शिक्षक के सेवानिवृत पर विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

पौराणिक काल से ही गुरु ज्ञान के प्रसार के साथ साथ समाज के विकास का बीड़ा उठा रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हादीपुर कादराबाद के सहायक शिक्षक के सेवानिवृत्त होने के उपरांत विद्यालय परिसर की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक जुबैर आलम ने किया। वही मंच संचालन सहायक शिक्षक जितेन्द्र कुमार ने किया।

Midlle News Content

विदाई सह सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए सहायक शिक्षक अरूण कुमार को अंग वस्त्र देते हुए फुल माला पहनाकर सम्मान पुर्वक विदाई दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि शिक्षक वह मोमबत्ती होते हैं,जो खुद जलकर दूसरों को प्रकाश देने का कार्य करता है।शिक्षा और शिक्षक एक दुसरे के पूरक होते है। सहायक शिक्षक का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। सेवानिवृत्त के बाद शिक्षक जहां भी रहे स्वास्थ्य रहे। उन्होंने कहा कहा कि हम शिक्षक अपने अपने विद्यालय में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बच्चो को शिक्षा देने का काम करते हैं। आज विद्यालय से एक शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे है।

विद्यालय परिवार उनके कार्यो को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्य क्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणा श्रोत है। वही समारोह के दौरान संकुल समन्वयक अरविंद चौधरी ने कहा कि पौराणिक काल से ही गुरु ज्ञान के प्रसार के साथ साथ समाज के विकास का बीड़ा उठा रहे हैं। गुरू अज्ञान रुपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाने वाला सशक्त माध्यम होता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संस्कार के ज्ञानदीप शिक्षक होते हैं। शिक्षक राष्ट्र के प्राण तत्व है एवं समाज के सफल मार्गदर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्या नामक धन मनुष्य का अधिक सौंदर्य होता है,ये गुप्त से भी गुप्त धन है जिसका कभी कोई चोर चोरी नहीं कर सकता है। ये सेवानिवृत्त जरुर हुए है,पर सेवा के दायित्वों से नहीं।

इनके मार्ग दर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक अरूण कुमार ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में मुझे जहां भी जो जिम्मेदारी दी गयी उसे मैंने पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाए समेत छात्र-छात्राओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। मौके पर शिक्षक चन्द्रदेव कुमार सहनी,मो.अजमत,विपीन कुमार राय,पंकज कुमार,हेमंत कुमार,अशोक कुमार राय,धीरज कुमार, आकांक्षा कुमारी,प्रियंका कुमारी,राधा देवी,सोमिया कुमारी,शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेश महतो समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं व अविभावक मौजूद थे।

   डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -