सिमरिया में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन,मौजूद रहे पदाधिकारी

 

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी प्रखंड स्थित सिमरिया -01 पंचायत के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मारक उच्च +2 विद्यालय में बिहार सरकार के द्वारा शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी को सुलभ कराने एवं उनके सुझाव प्राप्त हेतु शिक्षा संवाद कार्यक्रम मनाया गया।

Midlle News Content

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बरौनी अंचलाधिकारी सुजीत सुमन,B E O चंदन कुमार तथा B S O पंकज कुमार को विद्यालय के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया और छात्राओं के द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विद्यालय संबंधित सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं की समुचित जानकारी दी गई।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार यादव के साथ-साथ शिक्षक एवं शिक्षिका के रूप में रंजू कुमारी, भुवनेश्वर दास, विजय कुमार, शंभू कुमार, अरविंद कुमार, अंशु प्रिया,लोपा मुद्रा, वाल्मीकि कुमार, सुबोध कुमार, विनीता कुमारी, संध्या कुमारी, चंदन कुमार, निशा कुमारी, गौरव शर्मा, रवि कुमार, रामानुज कुमार, तथा आशुतोष कुमार मौजूद रहे।

मौके पर रामनाथ सिंह, जितेंद्र झा, कृष्ण मुरारी, दीनबंधु कुमार, राजेंद्र राय के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक मौजूद रहे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -