विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम के जरिये दी गयी योजनाओ की जानकारी

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी सुलभ कराने एवं उनके सुझाव प्राप्त करने हेतु शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Midlle News Content

उच्च माध्यमिक विद्यालय रुदौली में शिक्षा संवाद के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक राज ने किया एवं संचालन विद्यालय प्रधान संजीत कुमार ने किया कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में उनके द्वारा सरकार की शिक्षा नीति में लोक कल्याणकारी योजनाओं को बच्चों एवं अभिभावकों के बीच विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम दौरान उपस्थित लोगों से उसकी समस्या एवं उसके सुझाव को नोट कर अपने बढ़िया पदाधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। वही उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहा में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने की। वही मंच संचालन प्रधानाध्यापक बबीता कुमारी ने किया।

मौके पर संवाद कार्यक्रम में अभिभावक राम लगन सिंह,सुधीर कुमार सिंह, विकास झा, नंदकुमार ईश्वर, मुकेश कुमार ईश्वर, राहुल कुमार, मुरारी ईश्वर, जफर आलम, समेत शिक्षक अमरेश प्रसाद सिंह, जयंती झा, स्नेहा प्रीतम, शोभा कुमारी, रंजना कुमारी, योगेंद्र शर्मा, राजेश साहनी विजय कुमार रवि,प्रिया भारती,अनुपमा कुमारी,रेखा कुमारी,पुष्पा कुमारी,प्रमानंद झा,अमजद हुसैन,आलोक कुमार,सुजीत कुमार, सिद्धांत कुमार,संजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -