शहीदों को अग्निशमन कर्मियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया – संजय कुमार सिंह

 

डीएनबी भारत डेस्क

अग्निशमन विभाग द्वारा संचालित अग्निशमन सप्ताह, 2024 को लेकर फायर ब्रिगेड स्टेशन बरौनी के तत्वावधान में रविवार को अग्निशमन सप्ताह के प्रथम दिन समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी में मॉकड्रिल आयोजित किया गया। मॉकड्रिल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्निशमन पदाधिकारी बरौनी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कहीं भी किसी भी प्रकार की आगजनी की घटनाएं घटती है तो सबसे पहले डायल 101/112 और नजदीकी फायर ब्रिगेड स्टेशन को सुचित करते हुए बचाव कार्य शुरू कर देना चाहिए।

Midlle News Content

इससे जान-माल के साथ साथ बड़ी क्षति को होने से रोका जा सकता है। अग्नि की घटनाओं में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होती है। जिससे आपको स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल सकता है। यहां गैस सिलेंडर फटने,गैस सिलेंडर में आगजनी जैसे घटनाओं में किस प्रकार से निपटना चाहिए वह सभी जानकारी उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी, जीएनएम, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी, सुरक्षा गार्डों को दिया। वहीं इससे पहले अग्निशमन कर्मियों द्वारा फायर ब्रिगेड स्टेशन बरौनी परिसर में दो मिनट का मौन रखकर शहीद हुए अग्निशमन पदाधिकारी, अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मौके पर अग्निक चालक पवन कुमार, अग्निक पंकज कुमार यादव, सूरज कुमार, पूजा कुमारी, रानी कुमारी, जीएनएम रेखा कुमारी, वीभा भारती, स्वास्थ्य कर्मी धर्मेन्द्र कुमार,अग्निशमन दल के अलावा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी में ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मी व सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -