“भारत जोड़ो यात्रा” भागलपुर के रास्ते पहुंचा खगड़िया

प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा यह "भारत जोड़ो यात्रा" देश में नफरत का जो माहौल तैयार किया जा रहा है। उसी के खिलाफ हैं।

0

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोरचक्का बांध रोड के समीप विगत 05 जनवरी 2023 से बांका जिले के मंदार पर्वत से चली “भारत जोड़ो यात्रा”  भागलपुर जिला होते हुए खगड़िया जिला सीमा के कोरचक्का बांध के रास्ते भरतखण्ड पहुंचा।

Midlle News Content

जहां खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, आगंतुक कांग्रेस जोड़ो पदयात्रियों का नेतृत्व कर रहे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को माला फुल से स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा साथ में चल रहे कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा सहित विधायकों, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं बिहार के सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों का खगड़िया कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी भारत जोड़ो पदयात्रियों का स्वागत किया।

वहीं प्रेस वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा यह “भारत जोड़ो यात्रा” देश में नफरत का जो माहौल तैयार किया जा रहा है। उसी के खिलाफ हैं।

खगड़िया संवादाता राजीव कुमार

- Sponsored -

- Sponsored -