आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका की हड़ताल 71 वें दिन खत्म, दिया सामूहिक योगदान

 

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

गत 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का हड़ताल 71 वें दिन समाप्त हो गया है। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र की हड़ताली सेविका व सहायिका ने सीडीपीओ कार्यालय वीरपुर जाकर सामूहिक योगदान दिया।

प्रखंड अध्यक्ष नीतू जायसवाल, सचिव अलका कुमारी, सेविका शाहिना प्रवीण, गुड़िया कुमारी, सावित्री कुमारी, लक्ष्मी कुमारी आदि ने बताया कि हमलोग पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गत 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। उन्होंने बताया कि संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य सरकार के प्रतिनिधि से हुई औपचारिक वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त किया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -