बेगूसराय पुलिस ने एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

0

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के चाक भगवती स्थान के समीप शनिवार की शाम छापेमारी कर पुलिस ने एक देशी कट्टा,दो जिन्दा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर मटिहानी थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मटिहानी चाक भगवती स्थान के समीप एक अपराधी हथियार से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर में रोड के पास घुमते हुए किसी का इंतजार कर रहा है। जानकारी मिलते ही इस बात की सूचना बेगूसराय पुलिस कप्तान को दिया गया।

Midlle News Content

सूचना के उपरांत जिला पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए मटिहानी थानाध्यक्ष ने संध्या गस्ती कर रहे पु०अ०नि० विवेक भारती व सशस्त्र बल को घटना स्थल के बारे में जानकारी देते हुए गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। वही गस्ती दल के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के चाक भगवती स्थान वार्ड संख्या 12 निवासी अंगद सिंह का पुत्र रामकेश्वर सिंह के रुप में किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा वह दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त अपराधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 07/22 के तहत मामला दर्ज करते हुए पुछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपराधी को पकड़ने वाले मटिहानी थाना के गस्ती दल में शामिल पुलिस कर्मी को आरक्षी अधीक्षक के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू

 

- Sponsored -

- Sponsored -