स्वतंत्रता सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के प्रतिमा का केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने किया अनावरण

0

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड चंदौर निवासी विनय कुमार सिंह के पिताजी स्वतंत्रता सेनानी स्व भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के पुण्यतिथी के अवसर पर उनके प्रतिमा का अनावरण किया गया। कमला भुवनेश्वर बीएड कॉलेज एवं मध्यविद्याल चन्दौर में स्वतंत्रता सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यकक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानी स्व भुवनेश्वर प्रसाद सिंह का योगदान रहा। भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने विनय कुमार सिंह जैसे पुत्र को पैदा किया यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि विनय सिंह बछवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से लोजपा से दोबारा चुनाव लड़े पर सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन आज न कल हाउस ऑफ मेंबर बनेगें। उन्होंने सभी लगों से भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के आत्मा की शांति के लिए तहेदिल से याद करने की बात कही। वही राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि देश के आजादी में स्वतंत्रता सेनानी का योगदान रहा, जिसमें भुवनेश्वर प्रसाद सिंह का भी बड़ा योगदान रहा, उन्होंने कहा कि बेगूसराय में स्वतंत्रता सेनानी के लिए एक संग्रहालय बनाने की आवयश्कता जताई। उन्होंने कहा कि संग्रहालय बनजाने से स्वतंत्रता सेनानी से जुड़ी याद को संयोग कर रखा जा सकता है।

Midlle News Content

वही केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से पूछने पर उन्होंने बताया कि बिहार में डीलर हड़ताल पर है, राज्य सरकार को उनकी मांग पूरा करना चाहिए, बिहार में खराब राशन मिलने की शिकायत मिली है, इस सम्बंध में राज्यसरकार को पत्र लिखेगें।

उक्त मौके पर नवादा सांसद चन्दन सिंह, भाजपा नेता ललन सिंह, विधायक सुरेंद्र मेहता, लोजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रणजीत कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव, पटना पूर्वी जिलाध्यक्ष राकेश नायक, भाजपा जिलाअध्यक्ष राजकिशोर सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष निशा देवी, दलित सेना जिला अध्यक्ष दासो पासवान, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, कपिलदेव  राय, मुखिया अनिल सिंह, भाजपा नेता बलराम सिंह, रामजीवन राय, विवेक गौतम, शम्भू सिंह, प्रभाकर राय, कांग्रेस नेता इंद्रदेव राय, लोजपा नेता विजय शंकर दास, जिला पार्षद मनमोहन, फ़िल्म अभिनेता अमय कश्यप, लोजपा प्रखण्ड अध्यक्ष शिव कुमार चोधरी आदि मौजूद थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवादाता गणेश प्रसाद

- Sponsored -

- Sponsored -