कस्तूरबा विद्यालय के भवन निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी देख ग्रामीणों ने रोका काम

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के गढ़पुरा प्रखंड की कुम्हारसों पंचायत में कस्तूरबा विद्यालय के प्लस टू के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को निर्माण कार्य को रोक दिया है। उसके बाद काम करने वाले सभी कारीगर और मजदूर वापस चले गए। बताया गया कि कार्य योजना स्थल कस्तूरबा विद्यालय के पिछले भाग में प्लस टू का भवन का निर्माण किया जा रहा है। परन्तु वहां योजना का बोर्ड नहीं लगाया गया है।

भवन निर्माण के लिए खड़े किए गए पीलर एवं उसके ऊपरी बैंड का काम गुणवत्तापूर्ण नहीं हुआ है। काम के दौड़ान ठेकेदार या उसका मुंशी नहीं रह रहा है। इसको लेकर स्थानीय देखरेख करने वाला एवं मजदूर सही तरीके से काम भी नहीं कर रहा है। इस योजना के बारे में तथा इस योजना मद में खर्च होने वाली राशि के बारे में कोई भी कुछ नहीं बता रहा है।

Midlle News Content

जिसको देखते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार के दिन कस्तूरबा विद्यालय चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया है। निर्माण कार्य को रोकने वाले में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आभाष कुमार झा तथा पार्टी के उपाध्यक्ष आशीष कुमार आदि का कहना है कि कार्य गुणवत्तापूर्ण सही नहीं है।

इस काम में कई त्रुटियां पाई गई हैं। जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोक दिया है। मौके पर गौरव निधि, वीर शहीद सिंह एकता समिति के अध्यक्ष मुखदेव मुखिया, उपसरपंच गायत्री देवी, अजीत झा, संजीव कुमार राय, उप मुखिया चंद्रदेव पंडित, अर्जुन शर्मा, रंजीत पासवान, वार्ड सदस्य शिवपूजन राय, रोहित राय, रामप्रताप पासवान, कृपाल पासवान, सूरज साफी, अधिक लाल यादव, मंटुन महतो आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय गढ़पुरा संवादाता अरुणचन्द्र झा 

- Sponsored -

- Sponsored -