सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा,सैकड़ों की संख्या में कुंवारी कन्या समेत ग्रामीण हुए शामिल

तेघरा प्रखंड के ताजपुर गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का किया जा रहा है आयोजन 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघरा प्रखंड के ताजपुर गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा। कलश शोभा यात्रा के दौरान सैकड़ो की संख्या कुंवारी कन्याओं ने नये नये परिधान मे माथे पर गंगा जल का कलश लेकर शोभायात्रा मे भाग लिया।

Midlle News Content

कार्यक्रम के दौरान श्रीमद्भागवत कथा को लेकर ताजपुर गांव से निकली शोभायात्रा आधारपुर, तिनमुहानी होते हुए अयोध्या चौक पर कथा स्थल पर पहुंची। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान वृन्दावन के कथा वाचक किशोरी जी के मुखार्विन्द के श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

जहा सैकड़ो की संख्या मे महिला पुरुष गाजे बाजे घोड़ा बैन्ड के साथ जय श्रीराम जय श्री कृष्ण के नारे लगाते हुए कलश लेकर कथा स्लग पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा आयोजन मे भाग लिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -