बेगूसराय में सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

घटना तेघरा थाना क्षेत्र के फर्दी गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में गर्मी का सितम बढ़ाते ही सांप काटने का सिलसिला लगातार जारी हो गया है।इसी कड़ी में एक बार फिर सोय अवस्था में एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। वहीं सांप काटने के बाद  महिला की मौत हो गई। इस मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना तेघरा थाना क्षेत्र के फर्दी गांव की है।

मृत महिला की पहचान फर्दी गांव के रहने वाले प्रमोद पासवान की पत्नी रेणु देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि मृत रेणु देवी खाना पीना खाकर सोने के लिए चली गई थी।सोए अवस्था जहरीले सांप ने उसे डस लिया। उन्होंने बताया कि सांप डसने के बाद चिल्लाना शुरू कर दी चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने आनन फानन में उसे उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही इस मौत की सूचना परिजनों के द्वारा तेघड़ा थाना पुलिस को दी  मौके तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -