बेगूसराय में सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में महिला की गई जान

 

बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में एक बार फिर सर्पदंश की शिकार महिला की झाड़ फूंक के चक्कर में मौत हो गई। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा की है । मृतक महिला की पहचान पिपरा निवासी जोगिंदर तांती की पत्नी सपना देवी के रूप में की गई है। मृतक सपना देवी की गोतनी सुमन देवी ने बताया कि घरेलू काम में आज वह चूहे के बिल में मिट्टी डालकर उसे बंद कर रही थी उसी क्रम में किसी बिसैले सर्प ने उन्हें अपना शिकार बना लिया।

तत्पश्चात वह बिना किसी को बताएं अपने पुत्र को साथ लेकर झार फूंक करने के लिए चली गई और तकरीबन घंटे भर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जब उन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया तब सपना देवी की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के  के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में सपना देवी की मौत हो गई।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -