सर्प दंश से एक बालक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में सर्प दंश से एक बालक की मौत हो गई। मृतक बालक बाड़ा पंचायत के वार्ड नं 4 निवासी ललन ठाकुर का 9 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है। बालक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि बालक का ननिहाल  मंसूरचक थानाक्षेत्र के समसा गांव में है। बालक अपने ननिहाल में था।

Midlle News Content

जहां बुधवार की अहली सुबह सोये हुए अवस्था मे इस बालक को किसी विषधर सर्प ने काट लिया।झाड़फूंक के चक्कर में सही इलाज नहीं होने के कारण बालक ने अपना दम तोड़ दिया। बुधवार को बालक का शव समसा गांव से बाड़ा गांव लाया गया। बालक का शव बाड़ा गांव आते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

मृत बालक की माता सोनी देवी,पिता ललन ठाकुर,दादा हीरा लाल ठाकुर,दादी निर्मला देवी व अन्य परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। मृतक को चार भाई व दो बहन है। मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा भाई था।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -