संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान को लेकर सीपीआई,सीपीएम कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकारी दफ्तर बंद कराते हुए किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

 

डीएनबी भारत डेस्क

संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन तथा असंगठित  क्षेत्र के मजदूर  यूनियन  द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी  बंदी के समर्थन में  शुक्रवार को  भगवानपुर प्रखंड में सीपीआई एवं सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने बैंक और ब्लॉक  आर  टी पी एस  केंद्र को बंद करवाया । इस बंदी का राज्य कर्मियों ने भी समर्थन किया ।

Midlle News Content

इस बंदी में सीपीआई अंचल मंत्री रामचंद्र पासवान ,अशोक राय,शुशील महतो,जिला पार्षद राम प्रकाश पासवान, गौरी शंकर राय,शकील अहमद,अनवर,शंभू प्रसाद सिंह,सुरेंद्र महतो,रामबली साह ,आलम,रणवीर ,सीपीएम नेता राम भजन सिंह ,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी,इंद्रदेव राय,मुकेश प्रभाकर,आदि मौजूद थे।

प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने राष्ट्रव्यापी बंदी का किया समर्थन

इस राष्ट्रव्यापी बंदी का समर्थन प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने किया।इस बंदी के समर्थन में आईटी सहायक परवेज,कार्यपालक सहायक  सौरव कुमार,अर्जुन कुमार, गजेंद्र हिमांशु,,प्रधानमंत्री आवास सुपर भाईजर उमर झा,कार्यपालक सहायक जसीम,रोहन प्रसाद,आदि उपस्थित हुए।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -