समस्तीपुर में विकास का वादा, नगर निगम को मॉडल बनाने की बात पर वोट मांग रहे उप मेयर प्रत्याशी संतोष कुमार पासवान

0

डीएनबी भारत डेस्क 

नगर निकाय चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान प्रक्रिया समाप्त होते ही दूसरे चरण के प्रत्याशी अपने हक में वोटरों को लुभाने के लिए अपना पूरा दमखम लगाते नजर आ रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड पार्षद प्रत्याशी से लेकर उप मेयर और मेयर प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं और लोग उनके पक्ष में मतदान को लेकर उन्हें आश्वस्त भी करते दिखाई दे रहे हैं हालांकि मतदाता अपना मत किसे देंगे यह तो मतगणना के बाद ही साफ हो पाएगा लेकिन प्रत्याशी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

Midlle News Content

इसी कड़ी में समस्तीपुर नगर निगम के उप मेयर प्रत्याशी संतोष कुमार पासवान ने भी अपनी पूरी दमखम लगा दी है और जनसंपर्क के दौरान वे विकास का वादा भी कर रहे हैं वहीं मतदाता भी उनके पक्ष में गोलबंद होते दिखाई दे रहे हैं। हमारे संवाददाता से खास बातचीत के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मतदाता मालिक का आशीर्वाद मिलता है तो फिर हम नगर निगम को मॉडल नगर निगम बनाएंगे। हमारा लक्ष्य है नगर निगम का पूर्ण विकास।

उन्होंने आगे कहा कि शहर के कई इलाकों में पिछले कई वर्षों से कोई काम नहीं हुआ। शहर में जल जमाव, जाम और गंदे पानी की समस्या आम है, हमारा मकसद होगा कि शहर के लोगों को इन समस्याओं से सबसे पहले मुक्ति दिलाएं। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या है उसका समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा शहर हमारा घर परिवार है जहां सेवा के लिए दिन रात डटे रहेंगे।

समस्तीपुर से अफरोज आलम 

- Sponsored -

- Sponsored -