नालंदा: संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजा को मारी गोली, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

 

वेना थाना इलाके के पहाड़पुर गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

वेना थाना इलाके के पहाड़पुर गांव में संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजा को गोली मार दी। गनीमत यह रही की गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। जिससे वह जख्मी हो गया । जख्मी विवेकानंद केवट का पुत्र रौशन कुमार है , युवक ने बताया कि बुधवार की रात उसका चाचा उपेश केवट और मुकेश केवट उसके पिता को खोजने घर आया जिस पर वह घर से बाहर निकालकर जवाब देने लगा।

इसी दौरान दोनों ने उसे पकड़कर खींचते हुए घर से दूर ले जाकर जान मारने की नीयत से गोली मार दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक दोनों वहां से फरार हो गया। पिछले दो-तीन दिनों से संपत्ति बटवारा को लेकर चाचा से विवाद चल रहा था। इसी विवाद की खुन्नस में गोली मारने का आरोप है ।

सदर डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी का आदेश थानाध्यक्ष को दिया गया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -