सामाजिक कार्यकर्ता मंगल ठाकुर का निधन,लोगो में शोक,दी श्रद्धांजलि

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर इलाके में फोटो नरेश के नाम से चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता मेंघौल वार्ड 04 निवासी 82 वर्षीय इंद्र कुमार ठाकुर उर्फ मंगल ठाकुर का निधन शनिवार की रात मेंघौल में पैतृक आवास पर ह्रदय गति रुक जाने से हो गया। स्व कुमार का निधन सुनते ही स्वजनों सहित पूरे गाँव मे शोक का लहर छा गया।

Midlle News Content

बड़ी संख्या में उनके चाहने वालो ने उनके आवास पर पहुँच कर उनके शव पर पुष्पांजलि अर्पित क़िया। स्व ठाकुर अपनी सुंदरता पोषक की स्वच्छता व सामाजिक सरोकार के कार्यो में जुड़े रहने के कारण हर दिल अजीज थे। अपने पंचायत में ग्राम कचहरी का चुनाव भी लड़े यह लेकिन सफलता नही मिला। प्यार से लोग इन्हें मंगल बाबा भी कहते थे।

मंगल बाबा के निधन पर मुखिया परुषोत्तम सिंह, सरपंच उषा देवी, पूर्व मुखिया अनिल प्रसाद सिंह, विमलेश प्रसाद सिंह, श्यामला देवी,शशिकला देवी,अरुण कुमार मिश्रा, मेंघौल कॉलेज के प्राचार्य अशोक चौधरी सहित दर्जनों लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया है। ये अपने पीछे भड़ा पूरा परिवार छोर गए है। इनका अंतिम संस्कार सिमरिया स्थित गंगा तट पर किया गया। मुख्यग्नि इनके ज्येष्ठ पुत्र दिलीप कुमार ठाकुर ने दिया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -