बेगूसराय में सड़क पर पानी गिराने के विवाद में महिला की जमकर पिटाई,घायल महिला का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

 

घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में सड़क पर पानी गिराने के विवाद में अपने ही देवर और भतीजा ने एक महिला के जान के दुश्मन बन गए और महिला की जमकर पिटाई कर दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।जिसका ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। महिला के पुत्र ने आरोप लगाया है की चचेरे भाई और चाचा के द्वारा उसकी मां की सड़क पर पानी गिराने के विवाद में उनकी मां की गंभीर रूप से पिटाई की गईं है।

घटना के वक्त दोनो ताड़ी के नशे में थे । घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव की है। घायल महिला की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र  के पकठौल वॉर्ड नंबर छह के रहने वाले मोहमद नाजरूल की पत्नी हालिमा खातून के रूप में हुईं है। घटना के संबंध में घायल महिला के पुत्र मोहम्मद शमशाद ने बताया की घटना के वक्त वो लोग काम पर गए हुए थे तभी चाचा और उसके पुत्र के द्वारा सरकारी सड़क पर पानी गिरने के विवाद में उनकी मां की जमकर पिटाई की गई है।

घटना के वक्त उनके चाचा और चचेरा भाई ताड़ी के नशे मे था। मारपीट की इस घटना की शिकायत थाना में करने पर थाना के द्वारा इलाज करा कर आने की बात कही गईं ।फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -