सड़क दुर्घटना में पति की मौत पत्नी बुरी तरह घायल, हालत गम्भीर

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया हनुमान मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रसलपुर गांव के दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया जहा इलाज के दौरान पति की मौत हो गयी। घटना के संबंध में रसलपुर निवासी रूपेश कुमार ने बताया कि बुधवार को रसलपुर निवासी वीरेद्र चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र संजय चौधरी अपने पत्नी गुड्डी देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर से लेकर आ रहे थे। इसी दौरान दहिया हनुमान मंदिर के समीप अवैध वाहन के चपेट में आ जाने से दोनों पति पत्नी बुरी तरह घायल हो गए दोनो को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय निजी अस्पताल ले जाया गया जहा उक्त घायल  की मौत हो गई। वही पत्नी  की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

Midlle News Content

घायल गुड्डी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में नर्स के पद पर कार्य रत हैं। जिन्हें प्रति दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पति पहुचाने और लाने जाते थे। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री  हैं। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भगवानपुर,  बेगूसराय से गणेश प्रसाद 

- Sponsored -

- Sponsored -