पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शराबबंदी पर कसा तंज, कहा ‘सीएम के इर्द गिर्द रहने वाले बिहार से बाहर जाकर पीते हैं रंगीन पानी’

0

 

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह विफल बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सुबह-शाम इर्द-गिर्द रहने वाले नेता भी बिहार के बाहर जाकर रंगीन जल का सेवन करते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपीसी आज नालंदा जिला के चंदासी में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी हुए 7 साल हो गया। बिहार को प्रतिवर्ष 15 से 20 हजार करोड़ का राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी की व्यवस्था से बिहार को काफी नुकसान हुआ है और इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शराबबंदी, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह कानून से नहीं बल्कि जन जागरण से बंद होगा। लोगों को जागृत करना होगा तभी इसका परिणाम सामने आएगा। उन्होंने एनडीए के करीब होने एवं महागठबंधन के साथ दूरी बनाने की बात कही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार की सड़कों का एवं नल जल का हाल काफी बुरा है। उन्होंने कहा कि 32 साल बड़े एवं छोटे भाई रहने के बाद भी देश के मुकाबले बिहार के प्रति व्यक्ति आय में काफी पीछे है। आपको बता दें कि इन दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बिहार सरकार के ऊपर काफी हमलावर दिख रहे हैं तभी तो लगातार मुख्यमंत्री के कर्मभूमि रहुई प्रखंड और नूरसराय में जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हैं।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -