सीएम नीतीश कुमार के कुनबे में आरसीपी सिंह का सेंध की तैयारी

आरसीपी सिंह का रहुई प्रखंड के सोनसा पंचायत में जननायक कर्पूरी ठाकुर विशाल जयंती कार्यक्रम का आयोजन।

0

आरसीपी सिंह का रहुई प्रखंड के सोनसा पंचायत में जननायक कर्पूरी ठाकुर विशाल जयंती कार्यक्रम का आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

जिस राजनीतिक गलियारों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उसी राजनीतिक गलियारों में सेंधमारी करने के लिए सीएम नीतीश कुमार के चिर प्रतिद्वंदी पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह का 24 जनवरी को रहुई प्रखंड के सोनसा पंचायत में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Midlle News Content

गौरतलब है कि आगामी 24 जनवरी को सोनसा उच्च विद्यालय के प्रांगण में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी। जिसमें 20 हजार लोग शिरकत करेंगे। वहीं इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आयोजनकर्ता विनोद मुखिया के द्वारा रहुई प्रखंड में घूम-घूम कर लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है।

आयोजनकर्ता विनोद मुखिया ने बताया कि आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के बहाने 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा। बताते चलें कि कभी नीतीश के करीबी रहे आरसीपी सिंह इन दिनों नीतीश कुमार के कुनबे में सेंधमारी करने में जुटे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर्मभूमि से 24 जनवरी को 2024 का शंखनाद करेंगे साथ ही कुछ बड़ा ऐलान करने की भी संभावना जतायी जा रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -