राजेन्द्र पुल पर 6 जून की रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक परिचालन रहेगा बंद,कंस्ट्रक्शन को लेकर किया गया बंद

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-उत्तर व दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले राजेंद्र पुल पर सड़क मार्ग की ढलाई का कार्य एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। राजेन्द्र पुल के स्पेन दस में पुल के पूरब दिशा में सड़क ढलाई को लेकर छह जून गुरुवार की रात्रि दस बजे से सुबह 6 बजे तक राजेन्द्र पुल के सड़क मार्ग पर परिचालन पूरी से बंद रहेगा।

Midlle News Content

उक्त जानकारी एसपी सिंगला के डीपीएम अरुण कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र पुल के सड़क मार्ग की ढलाई कार्य लगातार जारी है।छह जून को राजेन्द्र पुल पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।जिसकी सूचना पटना एवं बेगूसराय जिला प्रशासन सहित रेल प्रशासन को दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि आगामी दिसंबर माह तक राजेन्द्र पुल के सड़क मार्ग की ढलाई कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। अभी तत्काल स्पेन दस के पास सड़क की ढलाई की जाएगी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -