बेगूसराय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित

विजयादशमी शक्ति संचय करने का त्योहार है और संघ शक्ति के सदुपयोग का पाठ पढ़ाता है – रविशंकर

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेगूसराय के द्वारा रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पथ संचलन में स्वयंसेवकों का जत्था स्थानीय जी. डी कॉलेज से निकलकर कर्पूरी स्थान के रास्ते पावर हाउस चौक पहुंची। पुनः पावर हाउस चौक से एन एच 28 के रास्ते हरहर महादेव चौक होते हुए पुनः जी डी कॉलेज पहुंची। जहां स्वंयसेवकों का जत्था सभा के रूप में परिणत हो गया।

मौके पर उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत रविशंकर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष को पूरा करने जा रहा है। इस सौ वर्षों में संघ के कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में सहज रूप से कार्य करके संघ को इतना बड़ा किया है। जिसका परिणाम स्वरूप आज संघ देश भर के घरों तक पहुंच चुका है। आगे उन्होंने कहा कि विजयादशमी शक्ति संचय करने का त्योहार है।

और संघ शक्ति के सदुपयोग का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज मोबाइल और सोशल मीडिया के गिरफ्त में जा चुका है। जिससे व्यक्ति के अंदर पारिवारिक और सामाजिक संस्कार लोप हो रहा है। एक ही परिवार में सभी सदस्यों की अपनी अलग अलग दुनिया है। जिसे सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भक्ति मय माहौल में शक्ति की उपासना का राष्ट्रभक्ति के रूप में संघ कर रहा है।

अपने शताब्दी वर्षों में संघ ने सुंदर और संस्कारवान परिवार, समाजिक समरस और भेद मुक्त समाज का निर्माण का संकल्प लिया है। साथ ही प्रकृति की सुरक्षा के रूप में पेड़ और पानी का संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज और देश की परिकल्पना को लेकर संघ कार्य कर रहा है। इसके अलावे स्वदेशी का भाव और नागरिक कर्तव्य का बोध कराने का दायित्व संघ के कार्यकर्ताओं पर है।

उन्होंने कहा कि आज लोग अपने अधिकार की बात करते हैं और नागरिक कर्तव्य भूल गए हैं। समाज में नागरिक कर्तव्य का बोध अति आवश्यक है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -