आज सोमवार तारीख 9 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं सोमवार 9 जनवरी का राशिफल…

आज सोमवार तारीख 9 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं सोमवार 9 जनवरी का राशिफल...

0

आज सोमवार तारीख 9 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं सोमवार 9 जनवरी का राशिफल…

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों का आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। साथ ही विशिष्ट लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे आप भावनात्मक रूप से सशक्त रहेंगे। ज्ञानवर्धक तथा रोचक कार्यों में समय व्यतीत होगा। व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में आने से आप की मानहानि संभव है इसलिए सचेत रहें। अचानक से कोई मुसीबत व समस्या खड़ी हो सकती है लेकिन सूझबूझ और सावधानी से आप इससे उबर भी जाएंगे।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों के लिए समय उत्तम है। आप प्रत्येक गतिविधि में अपनी रूचि और क्षमता के अनुसार अपने कार्यों को अंजाम देंगे। जमीन-जायदाद और निवेश जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। उत्तम समाचार की भी प्राप्ति होगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर ज्यादा सजग रहे। सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी मन में कुछ नकारात्मक विचार और सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के साथ व मेडिटेशन में व्यतीत करना आपको सुकून देगा।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों का अपने व्यक्तित्व को निखारने के प्रति विशेष ध्यान रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने की बाद लाभदायक योजनाएं भी बनेगी। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मजबूत होंगे। कोई उधार दिये हुए पैसे की वापसी संभव है। वाहन या घर की मरम्मत संबंधी कार्यों में अत्यधिक व्यय की वजह से बजट बिगड़ सकता है। अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखने में आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों का आज दिन सफलता दायक रहेगा। आप तो अपने प्रयासों और मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जिससे दिन भर की थकान भी भूल जाएंगे। युवाओं को अपनी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों में उचित सफलता मिलने वाली है। आलस और तनाव जैसी स्थिति से दूर रहे वरना बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा। साथ ही आपसी संबंधों में भी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। इस समय अगर कोई खास वस्तु खरीदने की योजना है, तो पहले अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों का आज भाग्य उनके पक्ष में है। लाभ के नए मार्ग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त होगी जिससे मानसिक शांति रहेगी। आर्थिक मामले में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय भी सफल रहेंगे। अपनी भावनाओं और आवेश पर कंट्रोल रखें। छोटी सी बात पर ही किसी से कहासुनी व बोलचाल हो सकती है। बच्चों की परेशानियों के निवारण के लिए कुछ समय उनके साथ भी व्यतीत करना जरूरी है।

Midlle News Content

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों के लिए बेहतरीन समय है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। आज कोई कार्य मन मुताबिक तरीके से होने से मानसिक रूप से सुकून रहेगा। अगर कोई नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है। ज्यादा सोच-विचार करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। उचित समय पर उचित निर्णय लेना जरूरी है। काम की ज्यादा अधिकता रहेगी। मेहनत के अपेक्षा परिणाम कम प्राप्त होंगे।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों की सकारात्मक सोंच, जैसे भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए उत्तम परिस्थितियों उत्पन्न करेगी। आपसी संबंधों के बीच चल रहा तनाव भी सामंजस्य द्वारा हल हो जाएगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। कभी-कभी आपका मन मौजी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। घर में भी पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होगा।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों को आज पिछले कुछ समय से चल रही दिक्कतों का काफी हद तक समाधान मिलेगा। जिससे आप में आत्म संतुष्टि का भी भाव रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा और नए संपर्क भी स्थापित होंगे। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई अथवा करियर के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें। ध्यान रखिए कि कोई अपना ही नजदीकी मित्र धोखा या ठगी कर सकता है। इसलिए सावधानी रखना अति आवश्यक है।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों का समय मान व प्रतिष्ठा वर्धक है। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे. किसी उधार दिए हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में भी आपका रुझान बना रहेगा। किसी की गलत सलाह पर ध्यान देने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। साथ ही किसी नजदीकी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से आपको आघात या धक्का भी लग सकता है। गाड़ी या मकान संबंधी कागजात संभालकर रखें।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोगों की दिनचर्या व्यस्थ रहेगी। आप अपनी विशेष प्रतिभा को जागृत करने में भी समय व्यतीत करेंगे। विशेषकर महिलाएं स्वयं को साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। किसी धार्मिक उत्सव में गलतफहमी की वजह से किसी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखना अति आवश्यक है। ज्यादा आत्मकेंद्रित होने से आपके व्यक्तिगत व पारिवारिक जीवन पर गलत प्रभाव पड़ेगा।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोग सोशल गतिविधियों में कुछ समय जरूर दें। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से मन में खुशी रहेगी। अपने उसूलों व सिद्धांतों के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करना आपको मजबूत बनाकर रखेगा। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटककर व्यर्थ के कार्यों में लग रहा है। जिससे कोर्स पूरा करने में दिक्कत आएगी। कानूनी काम में भी ना उलझे। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने निकट संबंधियों के साथ संपर्क में रहने के लिए भी जरूर निकालें।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोग किसी भी कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करें, इससे आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी। घर में मित्रों या मेहमानों का आगमन होगा तथा सभी सदस्य आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। फाइनेंस संबंधी उलझनों का समाधान मिलेगा। अपने स्वभाव को सहज व संतुलित बनाकर रखें क्योंकि गुस्से से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। विद्यार्थियों को मन मुताबिक स्कूल अथवा विषय ना मिलने से कुछ चिंता रह सकती है।

- Sponsored -

- Sponsored -