आज बुधवार तारीख 04 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं बुधवार, 04 जनवरी का राशिफल…

आज बुधवार तारीख 04 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं बुधवार, 04 जनवरी का राशिफल...

0

आज बुधवार तारीख 04 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं बुधवार, 04 जनवरी का राशिफल…

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों की आज सामाजिक और धार्मिक जैसी कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। अनुभवी लोगों से मेल मुलाकात का अवसर भी मिलेगा। जिससे आपको मानसिक सुख व मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। व्यक्तिगत मामलों को लेकर बहुत ही सोच विचार करके निर्णय लेने की जरूरत है। आपकी जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण बन सकती हैं। धैर्य और संयम बनाकर रखें क्योंकि इस समय आर्थिक स्थिति भी कुछ धीमी रहेगी।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोग पारिवारिक मामलों में धैर्य और सहनशीलता बना कर रखें। गुस्से और आवेश में आने की वजह से परिस्थितियों और अधिक बिगड़ सकती हैं पैतृक संपत्ति कुछ कार्य में रुकावट आने से तनाव रहेगा। व्यवसाय संबंधी कोई निर्णय लेने में असहजता और असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर की योजनाएं व कार्यशैली व्यवसाय के प्रति लाभदायक साबित होंगे। ऑफिशियल मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोग आज खुद में अद्भुत आत्मबल व ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज अवश्य सुने। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। परिवार अथवा व्यवसाय संबंधी किसी भी बात को नजरअंदाज ना करें। आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव आपसी संबंधों पर पड़ेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर भी उचित ध्यान दें।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों के घर में कोई धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य संबंधी प्लानिंग होगी। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त होकर आगे बढ़ेंगे और सफलता भी हासिल होगी। आज एक बात का खास ध्यान रखें कि किसी पर अधिक विश्वास नहीं करना है क्योंकि धोखा मिलने की आशंका है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, क्योंकि चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। आर्थिक मामले अभी पूर्ववत ही रहेंगे।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों को सामाजिक अथवा राजनैतिक गतिविधियों में रहने का आपको अवसर मिल सकता है। इन अवसरों का उचित लाभ उठाएं। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कृत्यों में भी समय व्यतीत होगा। यह समय अपनी योजनाओं की रूपरेखा बनाने और उसे पूरा करने का है इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। धन निवेश संबंधी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका लग रही है।

Midlle News Content

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों को पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से मुक्ति मिलेगी। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी। अपने अंदर भरपूर ऊर्जा को महसूस करेंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है। कभी-कभी आपका विचलित और इमोशनल स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण भी बन जाता है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को संभाल कर रखें। किसी प्रकार की चोरी होने या खोने की स्थिति बन रही है।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोग आज अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बन जाने से राहत महसूस करेंगे और पुनः अपने अंदर आप आत्म विश्वास व आत्म बल बढ़ता हुआ महसूस होगा। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी। व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें और खुद को व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रखें। पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को ना करें, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।

वृश्चिक राशिफल
वृाश्चिक राशि के लोगों का आज कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होने की बेहतरीन संभावना है। अगर घर में नवीनीकरण को लेकर कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर विचार करने का उत्तम समय है परंतु वास्तु संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। आज ज्यादा मेल मिलाप ना रखें क्योंकि कुछ कहासुनी होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता और उदारता ना रखें क्योंकि कोई अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरियों का फायदा उठा सकता है किसी नजदीकी सगे संबंधी से भी कहासुनी हो सकती हैं।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों की अगर कोई पेमेंट वगैरा रुकी हुई है तो तकाजा करने पर टुकड़ों में मिल सकती है इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। सामाजिक गतिविधियों में बदलाव लाने हेतु किसी संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग रहेगा। आपकी वहां उपस्थिति विशेष रूप से सम्मानजनक रहेगी। कभी-कभी किसी खास विषय पर गहराई से जानने की इच्छा आपको अन्य लक्ष्य से भटका भी सकती हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के मान सम्मान व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जिससे वे अपने आप उपेक्षित महसूस ना करें।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोगों का स्वभाव में चिड़चिड़ापन व क्रोध खुद को ही नुकसान पहुंचा सकते हैं। वसीयत संबंधी मामले उठ सकते हैं। यह समय बहुत ही अधिक धैर्य व संयम से काम लेने का है। शांति के लिए कुछ समय अध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें। व्यवसायिक गतिविधियों में स्टाफ तथा सहयोगियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। आपके अधिकतर काम खुद ही बनते जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपनी स्थानांतरण संबंधी कार्यों के लिए उच्चाधिकारियों से अवश्य संपर्क करें। इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ रही हैं।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों के लिए समय बहुत लाभकारी है। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगे। मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा। आपका आदर्शवादी तथा परिपक्व व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और अधिक निखरेगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे मतभेद समय रहते सुलझा लें, तो अच्छा है। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी, जिसका असर आपके बजट पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग कोई किसी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करो।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोग अचानक ही कोई रुका हुआ कार्य हल हो जाने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से राहत मिलेगी। आप पुनः अपनी उर्जा एकत्रित करके अपने कार्य के प्रति ध्यान दे पाएंगे। अनावश्यक यात्रा को स्थगित रखने से समय और धन की बचत ही है। किसी मित्र के साथ ईगो और गुस्से की वजह से संबंधों में दरार आने की आशंका है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं व दस्तावेज को बहुत अधिक संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही आपकी बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -