आज शनिवार तारीख 28 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं शनिवार 28 जनवरी का राशिफल…

आज शनिवार तारीख 28 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं शनिवार 28 जनवरी का राशिफल...

0

आज शनिवार तारीख 28 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं शनिवार 28 जनवरी का राशिफल…

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोग परिवार में चल रही परेशानी को आसानी से दूर कर देंगे। इससे आप तनावमुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। इसके साथ-साथ बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होंगे। अनावश्यक गतिविधियों पर खर्च होगा और इस समय और उस पर कटौती भी संभव नहीं है। बाहरी व्यक्ति से झगड़ा तथा अनबन जैसी स्थिति भी बन रही हैं। बेहतर होगा कि फालतू बातों में ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहें।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोग इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सूचना मिल सकती हैं। अपरिचित लोगों के साथ वाद-विवाद में पड़ना परेशानी बढ़ाएगा। व्यवसायिक उथल-पुथल तथा आर्थिक मंदी की वजह से परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का कर्ज लेने का प्रयास ना करें।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों द्वार अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना मिलना आपको नुकसान दे सकता है। अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोग किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल कर लें, इससे आपको ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें। ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। थोड़ा स्वार्थी भी बनना जरूरी है वरना दूसरों की वजह से आप अपना नुकसान कर बैठेंगे।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को पूरा करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले। लेनदेन के मामलों को लेकर आपसे कोई गलती हो सकती है। अगर कोई यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखना जरूरी है।

Midlle News Content

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों की दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। समय का उचित सदुपयोग करें। युवा वर्ग व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। साथ ही अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम भी हासिल कर लेंगे। ध्यान रखे कि भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान ना करें।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोग योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे आपके कार्य सफल होंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। आलस तथा तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट रखें वरना कोई बाहरी व्यक्ति इसका नाजायज फायदा भी उठा सकता है।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों की आज ग्रह स्थिति यह मैसेज दे रही है कि अपने बारे में सोचें और अपने लिए ही काम करें। इस समय कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। धर्म कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों से दूर रहें। अहम और गुस्से की स्थिति अपने स्वभाव में ना आने दे। इससे नजदीकी लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें  परिस्थितियों से समझौता करें।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों का दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। परेशानियां आएंगी परंतु साथ ही साथ समाधान भी मिलते जाएंगे। अगर संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वरिष्ठ लोगों की मदद से हल करने का प्रयास करें, इससे बात बन सकती है। कहीं भी निवेश करने से पहले उसकी उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। ध्यान रखें कि किसी के साथ वाद-विवाद होने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने से आपके व्यक्तिगत कार्य बाधित होंगे।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोगों के लिए अनुकूल ग्रह गोचर है। आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे। कभी-कभी अति आत्मविश्वास की स्थिति मुसीबत में भी डाल सकती हैं। ध्यान रहे कि पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय किसी भी अनचाही यात्रा से परहेज करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों को आंख से ओझल ना होने दें।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों के घर में त्यौहार की वजह से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बेहतरीन प्रस्ताव आ सकता है। आपसी वार्तालाप द्वारा घर से संबंधित कोई मसला भी हल होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी और उन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा, जिस वजह से आर्थिक स्थिति कुछ गड़बड़ा सकती है। पारिवारिक मामलों को व्यक्तिगत ना करें, वरना कोई इसका फायदा उठा सकता है और बैठे-बिठाए आप मुसीबत में भी आएंगे।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों का पारिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित बनाए रखने में विशेष योगदान रहेगा। दैनिक कार्यों को भी सुगमता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से आवभगत में अधिक समय व्यतीत होगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। कोई बना बनाया काम बिगड़ने से मन दुखी रहेगा। इस समय भावनाओं में ना बहकर प्रैक्टिकल तरीके से व्यवहार करें। संतान की किसी भी नकारात्मक गतिविधि को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, कड़ी नजर रखें।

- Sponsored -

- Sponsored -