कैसा बीतेगा आज का आपका दिन? आइए जानते हैं, क्या है आपका राशिफल…

आज सोमवार तारीख 24 दिसंबर, 2022 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? कैसा है आपका आज का राशिफल? आइए, जानते हैं सोमवार, 24 दिसंबर का राशिफल...

0

आज सोमवार तारीख 24 दिसंबर, 2022 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? कैसा है आपका आज का राशिफल? आइए, जानते हैं सोमवार, 24 दिसंबर का राशिफल…

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों को अगर तनाव मुक्त रहना है तो चल रही समस्याओं से परेशान होने की बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। आज का ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी तथा आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने संबंधों को संभालकर रखने में आपके प्रयास ज्यादा जरूरी होंगे। बच्चों की दोस्ती और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने से वह अनुशासित रहेंगे, लेकिन गुस्से की बजाए समझदारी और शांति से परिस्थितियों को संभाले।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोग दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर ही भरोसा करें। ग्रह गोचर अनुकूल है और आपको हर परिस्थिति में आसानी से हल निकालने की क्षमता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी गतिविधियों में आज अधिक समय व्यतीत होगा और भविष्य में फायदेमंद भी साबित होगा। अत्यधिक कार्यभार आपको शारीरिक और दिमागी रूप से थका सकता है, इसलिए अपने काम में अन्य लोगों का भी सहयोग अवश्य ले। नजदीकी संबंधियों के साथ रिश्ते खराब होने से बचाएं। अपना आत्म सम्मान बनाए रखें।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोग भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास रखें। कर्म करने से भाग्य खुद ही आपके पक्ष में कार्य करना शुरू करेगा। किसी भी परिस्थिति में आत्मविश्वास और धैर्य बनाए रखने से परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। वरिष्ठ लोगों के सलाह को नजरअंदाज ना करें। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने के कारण उनके आत्मबल में कमी आ सकती है। माता-पिता का दायित्व है कि कुछ समय बच्चों के साथ जरूर व्यतीत करें। अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी ध्यान अवश्य दें।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोग अपने कार्य स्वयं ही करें तथा किसी से भी ज्यादा उम्मीदें ना रखें। माता-पिता अथवा किसी भी वरिष्ठ व्यक्ति के मान-सम्मान को ठेस ना पहुंचाएं, उनके आशीर्वाद व सलाह का सम्मान करें। व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग और आपके संपर्क सूत्र बहुत ही लाभदायक साबित होने वाले हैं। सहयोगी और कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। कोई लाभदायक यात्रा भी संभव है।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोग संबंधियों अथवा बाहरी लोगों के साथ मेलजोल करते समय अपने व्यवहार में सौम्यता और शालीनता बनाकर रखें। किसी महत्वपूर्ण वस्तु को कहीं रखकर भूलने से तनाव रहेगा। चिंता ना करें, वस्तु घर पर ही है। पब्लिक डीलिंग और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। कार्य क्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर करना जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव रह सकता है।

Midlle News Content

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों के ग्रह गोचर अनुकूल है, सिर्फ अपनी योजनाओं को उचित तरीके से पूरा करने की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर निवेश करना भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है, इसलिए गंभीरता से अपने कार्यों पर ध्यान दें। सभी को खुश रखने के चक्कर में अपने व्यक्तिगत जीवन से किसी भी तरह का समझौता ना करें। सफलता पाने के लिए स्वभाव में कुछ स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। कभी-कभी आपकी दिखावे की प्रवृत्ति आपके लिए नुकसान का कारण भी बन सकती है।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों की आज की ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर संबंधी की गई मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। अगर कोई विवादित जमीन संबंधी परेशानी चल रही है, तो किसी की मध्यस्थता से उसके हल होने की पूरी संभावना है। ध्यान रखें कि किसी पर आंख मूंदकर बिना सोचे-समझे विश्वास करना आपके लिए परेशानी का भी कारण बन सकता है। वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय किसी तरह की गलती हो सकती है, इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोग नकारात्मक गतिविधियां जैसे लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि में समय नष्ट ना करें। इस समय बहुत ही नुकसान होने की स्थिति बन रही है। किसी के साथ व्यर्थ में उलझना भी आपको अपयश दे सकता है। ग्रह स्थिति कुछ प्रतिकूल भी रह सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत और समय लगाने की जरूरत है। अपने राजनीतिक संपर्क को और अधिक मजबूत करें। इनसे आपको फायदा होगा, लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए दिनभर व्यस्तता रहेगी इसकी वजह से थकान और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें तथा अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन संबंधी व्यवसाय में उचित सफलता मिलने के आसार हैं। आपके राजनैतिक संबंध व्यवसाय में बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। युवाओं को करियर संबंधी कोई नया अवसर मिल सकता है।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोगों को पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में आज कुछ सुधार महसूस होगा। अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आपसी वार्तालाप द्वारा दोनों की ही कई समस्याओं का हल भी निकलेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित दुखद सूचना मिल सकता है। अपना मनोबल बनाकर रखें। कोर्ट कचहरी संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण कार्य आज स्थगित ही रखें। कुछ समय धर्म-कर्म के मामलों में भी जरूर लगाएं।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों केभाग्य का सितारा आज प्रबल है, खासकर महिला वर्ग को अपने आत्मविश्वास और कार्य क्षमता द्वारा बेहतरीन उपलब्धियां मिलेंगी तथा मौज मस्ती और वैभव संबंधी चीजों की खरीदारी में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। अपने विरोधियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह ना हों क्योंकि कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की मंशा रख सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू बनाकर रखें। इसकी वजह से आप कई तरह की आर्थिक विषमताओं में भी फंस सकते हैं।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोग भावनाओं में बहकर किसी के साथ ऐसा कोई वादा ना करें, जो निभाने में मुश्किल हो। घर की कोई मूल्यवान वस्तु के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। वाहन अथवा संतान की शिक्षा से संबंधित लोन लेने की योजना भी बनेगी। व्यवसाय में किसी भी तरह का रिस्क ना लें और ना ही रूपए-पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करें। हालांकि नए-नए प्रयोग करने से आपकी कार्य शैली में बेहतरीन परिवर्तन आएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें।

- Sponsored -

- Sponsored -