आज सोमवार तारीख 23 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं सोमवार 23 जनवरी का राशिफल…

आज सोमवार तारीख 23 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं सोमवार 23 जनवरी का राशिफल...

0

आज सोमवार तारीख 23 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं सोमवार 23 जनवरी का राशिफल…

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों को बच्चों की पढ़ाई अथवा करियर से संबंधित समस्याओं का कोई समाधान मिलने से सुकून मिलेगी। किसी रिश्तेदार अथवा मित्र द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आर्थिक दृष्टि से अभी समय अनुकूल नहीं है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें वरना कोई आप का फायदा उठा सकता है। व्यर्थ के कार्यों में धन व्यर्थ होने के योग बन रहे हैं। भूमि या वाहन संबंधी लोन लेने से पहले किसी की सलाह अवश्य ले।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों के परिवार में बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजनाएं भी बनेंगे। आप जिस कार्य को लेकर मेहनत कर रहे थे, उससे संबंधित सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। किसी मित्र से संबंधित कोई पुराना मसला पुनः उठ सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार करना ज्यादा उचित रहेगा अन्यथा तनाव के अलावा और कुछ हासिल होने वाला नहीं है। शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों के लिए अगर इस समय कोई दुविधा की स्थिति बनी हुई है तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से जरूर कोई हल मिलेगा। शांति व सुकून चाह में किसी धार्मिक स्थल में भी कुछ समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को मनचाहे इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिल जाएगा। कभी-कभी आत्मविश्वास में कमी व आलस की वजह से कुछ कार्यों में रुकावटें आएंगी। इन नकारात्मक कमियों को दूर करके आप बेहतरीन सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को असफल होने की वजह से तनाव ना ले।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों की ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई हैं। अस्त-व्यस्त हुई चीजें आज पुनः व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी। निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी. घर में रिश्तेदारों की भी आवाजाही रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर भी रखना जरूरी है। वर्तमान वातावरण पर नजर रखते हुए समय बहुत ही सावधानी से व्यतीत करने का है। कोई भी यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों द्वारा प्लानिंग से किया काम सफल होगा। कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद्व समाप्त होगा और आप सकारात्मक होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है। ससुराल पक्ष के साथ कुछ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। आज कोई भी यात्रा संबंधी कोई प्रोग्राम ना बनाएं, समय अनुकूल नहीं है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना ही उचित।

Midlle News Content

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों को अनुभवी लोगों के सानिध्य में कई तरह की जानकारियां मिलेंगी जो कि आपके भविष्य के लिए लाभदायक भी रहेंगी। पिछले कुछ समय से चल रहा कोई पारिवारिक मामला सुलझाने का अनुकूल समय है। फोन और मीडिया के माध्यम से कोई उपलब्धि हासिल होगी। जमीन-जायदाद संबंधी कोई दिक्कत चल रही है तो यह समय बहुत ही सूझबूझ से व्यतीत करने का है। अपनी योजनाओं पर पूरी तरह से विचार करके ही उस पर कार्य करें। क्रोध और ईगो की वजह से स्थिति बिगड़ सकती हैं।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोग व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें क्योंकि किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती हैं। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्चे की अधिकता रहेगी। युवा लोग अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति लापरवाह ना रहे। व्यवसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी लेकिन इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स आदि से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है। इसलिए हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक राशिफल
वृाश्चिक राशि के लोग भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करके आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। अगर आप लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे थे, तो आज आपकी यह समस्या भी हल हो सकती हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक ही किसी मुद्दे पर वाद-विवाद बढ़ सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में ज्यादा गुस्से और आवेश में आने के बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद ना करें।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए आज कुछ चुनौतियां रहेंगी लेकिन आप उनका समाधान भी निकाल लेंगे। इससे अपने अंदर भरपूर ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। घर की किसी समस्या को भी सुलझाने का उचित समय है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य बनेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। दूसरों की सलाह गलत साबित हो सकती है इसलिए अपनी क्षमता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग अपनी किसी योजना के विफल होने से मनोबल ना गिरने दे।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोगों का समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। आलस छोड़कर पूरी उर्जा और आत्मविश्वास से अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को सकारात्मक भी बना लेंगे। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति जी तोड़ मेहनत करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। कोई भी कार्य करते समय बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। बिना वजह दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, इसकी वजह से आप की भी आलोचना और निंदा संभव है। रिश्तेदारों के आगमन से आपके कुछ कार्य बाधित भी होंगे।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों के घर में संबंधियों का आगमन होगा तथा चल रहे गिले-शिकवे भी दूर होने से संबंध मजबूत होंगे। पिछली गलतियों से सीख लेकर आप वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। आत्ममनन और चिंतन द्वारा कई समस्याओं का हल भी निकालने में सफल रहेंगे। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। फिजूल की बातों में समय व्यर्थ ना करके कुछ समय अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत कार्यों को बेहतर बनाने में लगाएं।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों द्वारा खर्चों में संतुलन बनाकर रखने से निवेश संबंधी संभावनाएं बनेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को धैर्य और संयम से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर चर्चा हो सकती हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान सम्मान का ध्यान रखें। आपको अपनी वाणी तथा व्यवहार में थोड़ी उदारता और लचीलापन भी लाने की जरूरत है। भावुकता में बहकर किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आर्थिक मदद करते समय अपने बजट का ध्यान भी अवश्य रखें।

- Sponsored -

- Sponsored -