आज बुधवार तारीख 18 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं बुधवार 18 जनवरी का राशिफल…

आज बुधवार तारीख 18 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं बुधवार 18 जनवरी का राशिफल...

0

आज बुधवार तारीख 18 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं बुधवार 18 जनवरी का राशिफल…

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों को आज किसी राजनीतिक संबंध से कुछ फायदा होने की उम्मीद है तथा आप अपनी प्रतिभा और बुद्धिमत्ता के बल पर कुछ ऐसा निर्णय ले लेंगे, कि आपको खुद भी आश्चर्य होगा। किसी संबंधित से आपको मनपसंद उपहार मिल सकता है। अपरिचित लोगों से ज्यादा मेलजोल ना बनाएं तथा ना ही अपने से संबंधित विशेष जानकारी देना उचित है। पारिवारिक गतिविधियों में भी अपना योगदान जरूर दें। विद्यार्थीगण पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों को आज कोई रुका हुआ पैसा हासिल हो सकता है। इसलिए प्रयासरत रहे। अपने महत्वपूर्ण काम दिन के प्रथम पक्ष में ही पूरे करने का प्रयास करें। इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम बनी रहेंगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को सुकून और खुशी देगी. अचानक रिश्तेदारों के आगमन से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार या सूचना मिलने की आशंका है। अपने कार्यों को ध्यान से पूरा करें, जरा सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोग किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर आज कुछ समय अपने लिए भी व्यतीत करें। इससे आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के विवाहित संबंधों में अलगाव आने की वजह से चिंता रहेगी। अपने गुस्से और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग अपने भविष्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों के लिए अपने किसी सपने या कल्पना को साकार करने का अनुकूल समय है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप किसी हद तक भी मेहनत कर सकते है। किसी समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण प्राप्त होगा तथा खास लोगों के साथ मेल-मुलाकात रहेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। लड़ाई-झगड़े आदि में ना पड़े तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप भी ना करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों की कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को सुलझाने में महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता मिलेगी। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में भी आपका योगदान बना रहेगा। कोई पारिवारिक मसला और अधिक बढ़ने की भी आशंका है। अपने स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। गुस्से से बात बिगड़ सकती है। किसी भी प्रकार की यात्रा नुकसानदेय ही रहेगी। इस समय वर्तमान परिस्थितियों में ही रहना बेहतर है।

Midlle News Content

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों का सकारात्मक दृष्टिकोण घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेगा। अगर प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर उचित ध्यान दें। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न करवाने की योजनाएं भी बनेगी। ज्यादा जल्दबाजी करने से आपके निर्णय गलत भी हो सकते हैं। बेहतर होगा कि समय अनुसार अपने कार्यों को अंजाम देते रहे। बिना पढे़ किसी भी पेपर या दस्तावेज पर हस्ताक्षर बिल्कुल ना करें।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों में कार्यों को पूरी ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा बना रहेगा। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। पारिवारिक वातावरण भी अनुशासित और सकारात्मक बना रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। विद्यार्थी तथा युवा लोग व्यर्थ के हास-परिहास तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय नष्ट ना करें। इस समय फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना अति आवश्यक है।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोग अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। आज कोई खास कार्य हल होने वाला है। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रहे विवाद सुलझ जाएंगे। लोगों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें, गलतफहमियों की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। बच्चों की समस्याओं समाधान हेतु आपका सहयोग अति आवश्यक है। कोई भी यात्रा करना नुकसान देह रहेगा।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों की धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। कुछ विशेष लोगों से संपर्क बनने के कारण आपकी विचार शैली में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। आपमें कुछ और बेहतर सीखने व करने की दृढ़ इच्छा जागृत होगी। ज्यादा भीड़-भाड़ जैसे इलाके में जाने से परहेज करें। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ ही आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। किसी भी प्रकार का पैसे संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें वरना आप आर्थिक समस्या में पड़ सकते हैं।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोगों को अपने कार्यों को पूरा करने के लिए आज बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु सफलता भी अवश्य ही हासिल होगी। अचानक ही किसी नजदीकी मित्र या संबंधी से मुलाकात तनाव भरे माहौल से सुकून देगा। और आप अपनी थकान भूल जाएंगे। बनते कार्यों में कुछ विघ्न बाधाएं भी रह सकती हैं परंतु गुस्से तथा जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, हालांकि उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों का आर्थिक निवेश संबंधी मामलों पर समय व्यतीत होगा और भविष्य में बहुत लाभदायक भी रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका सहयोग आपको सम्मानित रखेगा। युवाओं का भविष्य संबंधी कोई कार्य संपन्न हो सकता है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि उनकी भावनाओं और आज्ञा को नजरअंदाज ना करें। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस रहने की आवश्यकता है।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों के लिए ग्रह स्थिति बेहतरीन परिस्थिति का निर्माण कर रही है। अपने हर कार्य को लगन से करने की ललक रहेगी, और अच्छे परिणाम भी हासिल होंगे। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिलने से सुकून रहेगा। परिवार में कुछ अशांति जैसा माहौल रह सकता है। कुछ लापरवाही और लेटलतीफी के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अड़चने आएंगी। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती बनाकर रखें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता परेशान करेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -