आज शनिवार तारीख 14 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं शनिवार 14 जनवरी का राशिफल…

आज शनिवार तारीख 14 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं शनिवार 14 जनवरी का राशिफल...

0

आज शनिवार तारीख 14 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं शनिवार 14 जनवरी का राशिफल…

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों का आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। किसी पारिवारिक सदस्य अथवा संतान से संबंधित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी समाज सुधारक का सानिध्य आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करेगा। सामाजिक गतिविधियों में कार्य करते समय कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों की वजह से बदनामी या गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसका अवश्य ध्यान रखें। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज ग्रह स्थिति महत्वपूर्ण उपलब्धियां ला रही है, जो कि आर्थिक मामलों में भी फायदेमंद रहेगी। परिवार में सुख-शांति आपके लिए पहली प्राथमिकता है। आप कामकाज व परिवार में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगी। अपनी खास वस्तुओं की संभाल खुद ही करें क्योंकि चोरी होने या खोने जैसी स्थिति बन रही है। कहीं भी निवेश करने से पहले किसी अनुभवी सलाहकार से विचार विमर्श अवश्य करें। वाहन या घर की देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चा होगा जिसकी वजह से बजट कुछ बिगड़ सकता है।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों की मीठी बोली व उदारवादी दृष्टिकोण से सभी लोग प्रभावित होंगे। समय रहते पुराने मतभेदों तथा गलतफहमियों को सुलझा लेंगे। बच्चों को अपने प्रयासों के सफल परिणाम प्राप्त होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद स्नेह बना रहेगा। आय की अपेक्षा खर्चे बढ़ेंगे। बेहतर होगा कि व्यर्थ की मौज मस्ती और घूमने-फिरने में अपना समय और पैसा नष्ट ना करें। कभी-कभी परिवार को लेकर मन में असुरक्षा जैसी भावना आ सकती है, लेकिन यह सिर्फ आपका वहम ही होगा। यह समय धैर्य रखकर व्यतीत करने का है।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोग, खास करके प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत विद्यार्थी, आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंचेंगे। परिवार में सुख-शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। घर की देखरेख तथा साज सज्जा संबंधी कार्यों में परिजनों के साथ मिलकर शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। मोबाइल अथवा ऑनलाइन गतिविधियों में ज्यादा समय व्यर्थ करने की बजाय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें। अपरिचित लोगों के साथ संपर्कों को ना बढ़ाए। ना ही किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर होने दे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की जरूरत है।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोग पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों के लिए भी जरूर निकालें। बहुत दिनों बाद घर में नजदीकी मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। सभी सदस्य एक दूसरे के साथ मिलकर खुशी महसूस करेंगे साथ ही किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श होगा। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। कभी-कभी बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है जो संबंधों के लिए नुकसानदायक होगी। व्यवसाय संबंधी परेशानियों को घर की सुख-शांति पर हावी ना होने दें।

Midlle News Content

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों के परिवार में पिछले कुछ समय से चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल होने की संभावना है। इस राशि के व्यक्ति व्यवहार कुशल होते हैं और आज आपका यही गुण आपकी तरक्की में सहायक होगा। आप बुद्धिमत्ता व होशियारी द्वारा अपने संपर्क सूत्रों का फायदा उठाने में सक्षम रहेंगे। गुस्से और जल्दबाजी में स्थिति बिगड़ सकती हैं। इसलिए कई मामलों में धीरज और धैर्य रखना जरूरी है। अपरिचित लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। कोई नकारात्मक प्रवृत्ति का व्यक्ति आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों का संतान से जुड़ा कोई खास काम बन जाने से राहत महसूस करेंगे और पूरी ऊर्जा और मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। कामकाज को लेकर कुछ सकारात्मक यात्रा का प्लान बनेगा, जो आर्थिक रूप से बहुत ही लाभदायक साबित होगी। रुपए-पैसे अथवा लेनदेन के मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह की अवहेलना करने से नुकसान हो सकता है। कुछ समय एकांत अथवा प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून रहेगा।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों का पारिवारिक वातावरण अनुशासित तथा सकारात्मक रहेगा। किसी सदस्य के विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। आज आप अपने कार्य को योजनाबद्ध व उचित तरीके से क्रमबद्ध करके निपटाते चले, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी। साथ ही अत्यधिक खर्चे भी रहेंगे। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग हास-परिहास तथा मनोरंजन संबंधी व्यर्थ के कार्यों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों के घर में रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ समय से चल रही समस्या रिश्तेदारों तथा परिवार के लोगों के सहयोग से हल होगी। जिसकी वजह से आप अपने आपको बहुत अधिक तनाव मुक्त महसूस करेंगे। लंबी यात्रा के भी योग बन रहे हैं। भूमि आदि के लिए कर्जा लेने की योजनाएं बनेंगी लेकिन चिंता ना करें यह धीरे-धीरे आसानी से चुकता भी हो जाएगा। किसी नजदीकी मित्र के साथ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि संबंध खराब होने जैसी स्थितियां ही ना उत्पन्न होने दे।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोगों के लिए अपने परिवार को प्राथमिकता पर रखना आवश्यक है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में परिवारजनों का आपको उचित सहयोग रहेगा। घर के बड़े बुजुर्ग तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना घर के माहौल और अधिक खुशनुमा बनाएगा। रुपए-पैसे के मामले में ज्यादा उदारता ना बरतें। व्यवसायिक उथल-पुथल तथा आर्थिक मंदी की वजह से परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी। जिससे बच्चे कुछ उदास रहेंगे। इस समय किसी पर भी विश्वास आपकी हानि का कारण बन सकता है।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों का आज का दिन निवेश करने के लिए बहुत ही उत्तम है। कहीं रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ अपेक्षाएं रहेंगी और आपके कार्यों को पूरा कराने में समर्थ भी करेंगे। उनकी खुशी आपको बहुत अधिक सुकून प्रदान करेगी। संबंधियों के साथ किसी भी तरह का लेन-देन ना करें वरना इस वजह से आपसी संबंधों में खटास भी आ सकती हैं। स्वभाव में धैर्य और संयम रखना जरूरी है. क्रोध और आवेग के चलते कई बार बनता-बनता काम अंतिम चरण में अटक जाएगा।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोग अपनी समस्याओं से निजात पाने तथा समस्याओं का हल पाने के लिए कुछ समय आत्म मनन और एकांत में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको कई उलझे हुए सवालों का जवाब मिलेगा साथ ही अपने अंदर अप्रत्याशित संतोष व ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। ध्यान रखें कि आपका कोई नजदीकी जानकार ही जलन की भावना से कोई साजिश रच सकता है। अपने परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज ना करें। धन के निवेश संबंधी निर्णय में भी इस दरमियान काफी सोच-विचार और जांच-पड़ताल कर लेने की आवश्यकता है।

- Sponsored -

- Sponsored -