आज गुरुवार तारीख 12 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं गुरुवार 12 जनवरी का राशिफल…

0

आज गुरुवार तारीख 12 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं गुरुवार 12 जनवरी का राशिफल…

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों की घर के रखरखाव तथा साफ सफाई संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी विशेष कार्य के प्रति की गई मेहनत के भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। अगर लोन आदि लेने के लिए प्रयासरत है, तो आज आपका काम बन सकता है। कोई भी खास फैसला लेने के लिए जल्दबाजी ना करें। कुछ समय चिंतन और मनन में भी लगाएं, इससे अपने आपके अंदर चल रहे कई सवालों के जवाब भी मिले जाएंगे। साथ ही अपने वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज ना करें।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोग अपनी योग्यता व प्रतिभा में निखार लाएं। इससे आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से कर पाएंगे। जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। गलत लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल न रखें। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं, लेकिन जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। बाहरी व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेलजोल ना रखें।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोग, खास करेक विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई चल रहा वाद विवाद दूर होगा और फैसला भी आपके पक्ष में होगा तथा आपसी संबंध भी बेहतर हो जाएंगे। अनावश्यक खर्चों के ऊपर काबू रखना जरुरी है वरना बजट बिगड़ने से घर की व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। किसी भी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद में ना उलझे। कुछ समय अपने स्वास्थ्य के प्रति और व्यक्तित्व को निखारने में भी अवश्य लगाएं।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोग अपने मकान, गाड़ी आदि से संबंधित पेपर्स को संभालकर रखें। आपकी भावनाओं और उदारता का कोई नाजायज फायदा भी उठा सकता है। कभी-कभी आलस और आराम करने की इच्छा आपके ऊपर हावी हो जाती है। अपनी इन कमियों पर काबू पाए। इस समय व्यवसायिक कार्यों को बहुत अधिक सावधानी से करने की जरूरत है क्योंकि तैयार माल रुक भी सकता है। वर्तमान परिस्थितियों में ज्यादा लाभ की उम्मीद नहीं है। अपने किसी लक्ष्य के प्रति रुकावट आने से घबराए नहीं, पूरी मेहनत से प्रयासरत रहें।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों को जीवन में कुछ नयापन लाने का प्रयास ऊर्जावान रखेगा। मन में चल रही कोई दुविधा भी दूर होगी। आप विपरीत परिस्थितियों में भी आप धैर्य और संयम बनाकर रखेंगे तथा रचनात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। किसी नकारात्मक बात पर गुस्सा या आवेश में आने से परिस्थितियों और अधिक बिगड़ सकती हैं। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा लगाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। इस समय ज्यादा मेलजोल रखना किसी भी दृष्टि से अनुकूल नहीं है।

Midlle News Content

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों को अपने करियर संबंधी कोई कार्य संपन्न होने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना आपके लिए वरदान साबित होगा। सुनी सुनाई बातों और अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा बिना हकीकत को समझे कोई निर्णय भी ना ले। मानसिक तथा आत्मिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियां अथवा मेडिटेशन का सहारा लेना जरूरी है।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों के लिए किसी योजना को पूरा करने के लिए समय अनुकूल है तथा उनके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा हो सकती हैं। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको हार्दिक सुकून मिलेगा। जीवन की वास्तविकता को समझे तथा कल्पनाओं की बजाय हकीकत का सामना करें। वर्तमान परिवेश में किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखे क्योंकि वह टूटने से मन व्यथित हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोग अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ ना ले क्योंकि इस वजह से आपके खुद के कार्यों में रुकावटें आ सकती है। कहीं भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, वरना बिना किसी कारण ही कोई झगड़ा या झंझट जैसी स्थिति बन सकती है। व्यवसाय संबंधी बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय ना दें। बेहतर होगा कि अपने अधिकतर काम फोन कॉल्स और इंटरनेट के माध्यम से पूरा करने का प्रयास करें। ऑफिस के कार्यों में अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए काम की अधिकता रहेगी लेकिन साथ ही सफलता भी हासिल होगी। जीवन-साथी तथा परिवारजनों के सहयोग से आपका कोई खास कार्य भी संपन्न हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा लिए गए ठोस निर्णय लाभदायक साबित होंगे। आपकी सफलता की वजह से कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग स्वार्थ की भावना से आपके साथ नजदीकियां बनाने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले। भाई-बहनों के साथ संबंध में रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोगों को बहुत समय बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मन में अत्यधिक प्रसन्नता रहेगी तथा अपने कार्यों में भी ध्यान दे पाएंगे। सोसाइटी में अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा मान सम्मान बढ़ेगा। समय के अनुसार अपने इस व्यवहार में भी लचीलापन लाना जरूरी है। कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी जैसा भय महसूस होगा। बेहतर होगा कि कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अवश्य व्यतीत करें।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों की किसी विशेष कार्य की सराहना होगी तथा इससे आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। अगर कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आपसी विचार-विमर्श द्वारा समाधान मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आप खुद को सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक स्थल अथवा अनुभवी लोगों के सानिध्य में जरूर व्यतीत करें, क्योंकि कभी-कभी सब कुछ व्यवस्थित होते हुए भी कुछ अजीब सी उदासी महसूस होगी, तथा किसी कार्य में मन नहीं लगेगा।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोग घर में आए मेहमानों और संबंधियों की उचित आवभगत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। युवा वर्ग को भी अपने किसी कार्य की सफलता पाने में प्रतिष्ठित व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी। मानसिक सुख-शांति पाने के लिए अध्यात्म अथवा मेडिटेशन का सहारा लेना ही पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन की अवहेलना बिल्कुल ना करें। युवा होते बच्चों का उचित मार्गदर्शन करना आपका दायित्व है।

- Sponsored -

- Sponsored -