आज बुधवार तारीख 01 फरवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं बुधवार 01 फरवरी का राशिफल…

आज बुधवार तारीख 01 फरवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं बुधवार 01 फरवरी का राशिफल...

0

आज बुधवार तारीख 01 फरवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं बुधवार 01 फरवरी का राशिफल…

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोग अपने हर काम को भावनाओं के बजाय व्यवहारिक तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। निश्चित ही आप कामयाब होंगे। रिश्तेदारों तथा पड़ोसियों के साथ भी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। किसी निकट संबंधी के वैवाहिक जीवन में अलगाव की स्थिति आ सकती है। आपकी मध्यस्थता उनके लिए अनुकूल साबित होगी। इस समय आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आएगी, परंतु तनाव ना ले। जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों की पारिवारिक तथा व्यक्तिगत मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। अपने आसपास की स्थिति को सकारात्मक नजरिए से समझना आपको और अधिक प्रभावशाली बनाएगा। बच्चों की पढ़ाई अथवा करियर को लेकर चल रही चिंता भी दूर होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार अथवा मित्र से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा आएगा कि जिस पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। कोई भी खास कार्य करते समय नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों की व्यस्तता बनी रहेगी। किसी विशेष योजना संबंधी विचार-विमर्श में ही पूरा दिन व्यतीत होगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का भी निमंत्रण मिल सकता है। योजनाओं को कार्य रूप देने में कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। अभी वर्तमान परिस्थितियों के कारण धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। तनाव लेने से परिस्थितियां और अधिक विपरीत महसूस होगी। इस समय दूसरों की समस्या से दूर ही रहे।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल है। अधिकतर ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रहे हैं। अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साथ ही आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी। किसी की बातों में आकर भावनात्मक रूप से कमजोर पड़ सकते हैं। इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से नुकसान होने की संभावना है, साथ ही कोई निर्णय भी डांवाडोल हो सकता है।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों के घर में पारिवारिक समस्याएं हल हो जाने से खुशनुमा माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चुनौतियां रहेंगी, परंतु आप अपने आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। फालतू में कार्यों में ध्यान ना लगाएं।

Midlle News Content

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों को इस समय ग्रह स्थितियां कई सुअवसर प्रदान करने वाली हैं. इनका भरपूर सम्मान करें। कहीं पूंजी निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो तुरंत कर दीजिए। भाइयों अथवा निकट संबंधी के साथ कुछ लाभकारी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें क्योंकि इसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। बोलचाल का लहजा नरम रखें। गलत भाषा के प्रयोग से कुछ लोगों में नाराजगी उत्पन्न हो सकती हैं।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों की ग्रह स्थिति और भाग्य आपके पक्ष में है। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे तथा रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। धर्म-कर्म और अध्यात्म में विश्वास बनाकर रखें इससे मन में शांति रहेगी तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बिना किसी वजह से मित्रों से बहस हो सकती हैं, अपने गुस्से पर काबू रखें। साथ ही दूसरों की बातों में आने की बजाय अपने विचारों को प्राथमिकता दें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने में समय व्यर्थ ना करें।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। नजदीकी मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होगी और खुशनुमा समय व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी कुछ गतिविधियां होंगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल बनाकर रखें। किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास ना करें, ना ही उनकी बातों में आए, क्योंकि आपको नुकसान हो सकता है। खर्चों पर काबू रखें। वरना बजट बिगड़ सकता है।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए समय की गति उनके पक्ष में रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। कोई बड़ा निवेश करने के लिए समय उत्तम है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। फिजूलखर्ची से बचें तथा घरेलू खर्च का संतुलित बजट बनाना भी अति आवश्यक है। कोर्ट केस संबंधी मामलों में कुछ अड़चनें आएंगी। इसलिए इस तरह के काम आज स्थगित ही रखें तो बेहतर है।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोगों में ईश्वरीय सत्ता तथा अध्यात्म पर बढ़ता आपका विश्वास आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। आप एक नए जोश व आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे और सफल भी होंगे। अध्ययनरत युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रयास शील रहेंगे। कुछ समय अपने परिवार तथा संबंधियों के साथ भी व्यतीत करें। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ रिश्तों को संभालना भी आवश्यक है। संतान की किसी परेशानी में उसका सहयोग करना तथा मनोबल बढ़ाकर रखना आपका दायित्व है।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों की आज कोई लाभदायक यात्रा संपन्न हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। कोई भूमि संबंधी लाभ भी होने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन संबंधी नुकसान हो सकता है। किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि, पारिवारिक सदस्य उनका विशेष ध्यान रखेंगे।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों को कहीं से कोई मन मुताबिक पेमेंट आ जाने से राहत मिलेगी। परिवार तथा फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। किसी मित्र के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। ज्यादा सोच-विचार में समय भी ना लगाएं। यह समय कल्पना में न जी कर हकीकत का सामना करने का है। कोई महत्वपूर्ण कागजात ना मिलने से चिंता रहेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -