बेगूसराय के उद्योगों को राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने किया आगाह ‘स्थानीय लोगों को दें रोजगार’

0

डीएनबी भारत डेस्क 

जिस राज्य, जिले में एक सामान्य व्यक्ति की इज्जत नहीं होती है वह राज्य एवं जिला या प्रांत सभ्य नहीं मानी जाएगी। मैं फर्टिलाइजर एवं एनटीपीसी एवं सभी उद्योग धंधों को आगाह करना चाहता हूं कि जिस रोजगार के लिए यहां के लोग सक्षम हैं वैसे लोगों को यहीं रोजगार मिले, बाहर के लोगों को रोजगार नहीं मिले। उक्त बातें रविवार को बछवाड़ा प्रखंड के रानी तीन के मध्य विद्यालय रानी परिसर में नव वर्ष मिलन सह सम्मान समारोह के दौरान भाजपा नेता सह राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा ने कही।

उन्होंने कहा कि बेगूसराय में एक कोल्ड ड्रिंक्स की फैक्ट्री खोला गया, जमीन हमारी, श्रम हमारा, पानी हमारा गया लेकिन एक भी स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल सका। स्थानीय गरीब लोग आज उस फैक्ट्री में रोजगार के लिए जाएगा तो उसे गेट के अन्दर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में विद्या का कितना महत्व रहा है आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। देश में एक से बढ़कर एक महान पुरूष हुए। उन्होंने धर्म की स्थापना के साथ साथ देश भर में शिक्षा दान देने का काम किया। बेगूसराय एक प्रयोगशाला है, आप लोग ये मत समझें कि मैं बेगूसराय संसदीय क्षेत्र के नाते आया हूं। मै प्रयोग करना चाहता हूं कि चौबीस घंटे, तीन सौ पैसठ दिन जनता के साथ, हर परिस्थिति में आम लोगों के आत्मा के साथ मिलकर काम करते है तो उस ऊर्जा का प्रयोग बेगूसराय ही नहीं बिहार के साथ साथ हिन्दुस्तान में होगा।

Midlle News Content

हिन्दुस्तान में जो परिवर्तन होगा उसकी चिंगारी बेगूसराय की धरती से ही निकलेगी। उन्होने कहा कि जिस राज्य में एक साधारण व्यक्ति की इज्जत नहीं होती वो राज्य वो प्रांत वो देश व सभ्यता सभ्य नहीं मानी जाएगी। जिस क्षेत्र में उद्योग लगाते गये है उसी क्षेत्र के लोगों को सबसे पहले रोजगार की प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होने कहा कि जिस प्रकार राजा अपने पुत्र मोह को त्याग देता है तो वो राजा कहलाता है ठीक उसी प्रकार आप जाति, धर्म, संप्रदाय मोह, व्यक्ति मोह से बाहर निकल कर अपने मापडंड में ये निर्धारित करेंगे कि किसको आगे बढ़ाना है तब आप पर किसी का कोई असर नहीं होगा। आपके निर्णय से ही सत्ता बनती है और बिगड़ती है। इसलिए अगर सत्ता गलत है गलत लोगों को सत्ता सौंपने वाले आप और आपका निर्णय गलत है। आज देश में सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है तभी देश का विकास संभव है।

आयोजक के द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत बुके, चादर व फुल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बासुकी शर्मा ने किया जबकि मंच संचालन संजीव कमल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान दरभंगा स्नातक विधान परिषद सर्वेश कुमार, स्थानीय विधायक सुरेन्द्र मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह,जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह, जिला महामंत्री आषुतोष कुमार हीरा, मुखिया अमरजीत राय ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राज्य सभा सांसद दिल्ली में रहते हुए भी प्रत्येक माह बेगूसराय पहुंचकर यहां कि स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय के किसान मजदूर की समस्या, स्कूल की समस्या, कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों की समस्या को राज्यसभा में उठाने का काम करते हैं।

कार्यक्रम के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के जिला महामंत्री बिरजू मल्लिक के द्वारा किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रवीण शेखर, सुमन कुमार चौधरी, पूर्व प्रमुख नंदकिशोर राय, घनश्याम राय, राजीव कुमार चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

बछवाड़ा, बेगूसराय से सुजीत कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -