राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश से किया स्वागत, भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं को पटना के तय कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आमंत्रण दिया

25 फरवरी को स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में देश के गृह मंत्री अमीत शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे

0

राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश से किया स्वागत, भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं को पटना के तय कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आमंत्रण दिया

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश से किया स्वागत। बताते चलें कि 25 फरवरी को स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में देश के गृह मंत्री अमीत शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जिसको लेकर राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने बेगूसराय पहुंचकर जिला भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं को पटना के तय कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आमंत्रण दिया।

Midlle News Content

इस दौरान मिडिया को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कृषि और किसान की बदहाली पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कृषि लगभग तीन कृषि रोड मैप में बिहार सरकार ने तीन लाख करोड़ का का खर्च कहां गया यह नीतीश कुमार ही राज्य के किसानों को समझा सकते है। राज्य सरकार बिहार के किसानों और कृषि की खुशाहाली में नाकाम रही है। सरकार सिर्फ अपना पीठ थपथपाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक परिचय या अस्तित्व खड़ा हुआ है तो वह बाढ़ लोकसभा से पटना से लेकर मोकामा, बाढ़ ,बख्तियारपुर के विभिन्न क्षेत्र में करोड़ो किसानों के लिए टाल परियोजना में आजतक कोई काम नहीं हो सका है।

अगर टाल में कुछ किसानों के लिए हुआ है तो वह खुद देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ही की गई है। उन्होंने इस मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को पूरी तरह विफल बताया। साथ ही उन्होंने राज्य में लाॅयन ऑर्डर की खस्ता हालत पर भी राज्य सरकार को घेरा।

 बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू) 

- Sponsored -

- Sponsored -