राजगीर में अंतरराष्ट्रीय प्रकाश पर्व के दूसरे दिन निकाली गई भव्य नगर कीर्तन शोभा यात्रा

सतनाम वाहे गुरु के नाम से गूंजा इलाका, 15 हजार श्रद्धालु हुए शामिल।

0

सतनाम वाहे गुरु के नाम से गूंजा इलाका, 15 हजार श्रद्धालु हुए शामिल।

डीएनबी भारत डेस्क 

राजगीर स्तिथ गुरु नानक देव जी के 554 वां प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर दूसरे दिन भव्य नगर कीर्तन शोभा यात्रा निकाली गयी। नगर कीर्तन में 15 हजार से अधिक देश एवं विदेश से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में दर्जनों बैंड के साथ झाकियां भी निकाली गई। जिसे देखने के लिए पूरे राजगीर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहें। इस अवसर पर पूरा राजगीर सतनाम वाहे गुरु के जयकारे से गूंज उठा। चौक चौराहे को गुरु नानक देव जी के बैनर पोस्टर से पाट दिया गया था।

Midlle News Content

प्रकाश पर्व के मौके पर सैकड़ों सेवादार लंगर बनाने में लगे हुए हैं। जिसमें हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोग महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। हर चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसे लेकर हेल्पडेस्क काउंटर भी जगह-जगह बनाए गए हैं। पटना से राजगीर आने के लिए मुफ्त बस सेवा तो वहीं राजगीर में मुफ्त ई रिक्शा की सेवा बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा दिया जा रहा है।

इस मौके पर सेवादार समिति के मुख्य संरक्षक त्रिलोकी सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी के 554 वां प्रकाश पर्व के अवसर पर आज दूसरे दिन भव्य नगर कीर्तन में बच्चे-बड़े, बैंड-बाजे, आम जनता, पुलिस प्रशासन के लोग शामिल हुए हैं। यह ऐतिहासिक पल है ऐसे आयोजन से देश में एकजुटता आती है। हम गुरुदेव जी महाराज से यही प्रार्थना करते हैं कि हमारा देश खुशहाल हो आम जनता खुशहाल रहे। इसके अलावा त्रिलोकी सिंह ने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -