राजेन्द्र पुल पर परिचालन 16 जनवरी की रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा बंद 

हथिदह की तरफ से  पुल के स्पेन तीन के सड़क मार्ग का कास्टिंग कार्य किया जयगा।

डीएनबी भारत डेस्क

राजेन्द्र पुल पर एसपी सिंगला कंपनी द्वारा पुल के सड़क मार्ग का कंक्रीट हटाकर नया ढलाई कार्य युद्धस्तर पर जारी है।16 जनवरी मंगलवार की रात्रि दस बजे से 17 जनवरी की सुबह छह बजे तक राजेन्द्र पुल पर परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

Midlle News Content

उक्त आशय की जानकारी रेलवे ब्रिज मोकामा के अधिकारी ज्योति प्रकाश एवं एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट इंचार्ज अरुण कुमार गुप्ता  ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में हथिदह की तरफ से  पुल के स्पेन तीन के सड़क मार्ग का कास्टिंग कार्य किया जायेगा।

इस दौरान कोई व्यवधान नहीं हो। इसको ध्यान में रखते हुए राजेन्द्र पुल पर किसी भी प्रकार के वाहन का परिचालन नहीं किया जाएगा। ताकि ढलाई कार्य में कोई दिक्कत नहीं होगी।

बेगूसराय बीहट संवाददता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -