राजद कार्यकर्ताओ का शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी बेगूसराय से मिलकर जिले मे बाढ़ और सुखाड़ का एक मांग पत्र सौंपा

शिष्ट मंडल का नेतृत्व राजद के जिला अध्यक्ष श्री मोहित यादव ने किया

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय जनता दल का शिष्टमंडल शुक्रवार को नए जिलाधिकारी श्री तुषार सिंगला से संपर्क कर जिला मे बाढ़ और सुखाड़ से अवगत कराते हुए एक मांग पत्र भी सौंपा। इस शिष्ट मंडल का नेतृत्व राजद के जिला अध्यक्ष श्री मोहित यादव ने किया।

जबकि इस में राजद के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामानंद प्रसाद यादव, छात्र नेता महाफूज आलम, बीहट नगर परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार राय, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बुटन साह, महानगर जिला अध्यक्ष श्री शिवजी महतो, उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, महानगर महिला प्रकोष्ठ के पूनम रजक, महानगर महिला राजद जिला अध्यक्ष रीना जायसवाल, झुग्गी झोपड़ी के जिला अध्यक्ष सुमन देवी, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला प्रधान महासचिव सुबोध कुमार चंद्रवंशी, महानगर के उपाध्यक्ष महावीर यादव, राज्यपरिषद के सदस्य देवेंद्र यादव,  प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव एवम् अन्य नेता थे।

इस मांग पत्र में साहेबपुर कमाल, बलिया, महानगर बेगूसराय, मटिहानी, बरौनी, तेघड़ा और बछवाड़ा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की गई,जबकि शेष प्रखंडों को सुखाड़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने का मांग किया गया तथा बाढ़ प्रभावित  क्षेत्र में बाँध मरम्मती पर बिशेष ध्यान दिया जाए

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -