पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

 

कार्यकर्ताओ ने सर्वप्रथम उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बरौनी प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को संचार क्रांति के जनक देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया और उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश डेलीगेट संजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में जो कंप्यूटर और पंचायतीराज संस्थाओं को धरातल पर उतरने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी को याद करके हम लोग गौरांवित महसूस करते हैं। प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि राजीव गांधी जी देश ही नहीं पूरे विश्व के सर्वमान्य नेता थे।

इस अवसर पर श्याम नंदन सिंह कंपनी, राम सेवक सिंह, अजीत कुमार,राम विनय राय ,सुबोध राय, कन्हैया कुमार ,पांडव साव सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे‌।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -