बेगूसराय पुलिस ने प्रोपर्टी डीलर पर गोलीबारी मामले के दो कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

 

 

पैसे के विवाद में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार को घर के बाहर अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दी थी।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी जहां प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार कर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधी को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया है की 20 लाख रुपए की देने लेने में प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार को गोलीमार घायल कर दीया है। एसपी मनीष कुमार ने यह भी बताया है कि अमित कुमार ने आरोपी से 20 लाख रुपए जमीन के देने के नाम पर अमित कुमार लिया था।

Midlle News Content

और इसी पैसे के विवाद में आरोपी के द्वारा गोली मारकर घायल किया गया है। आपको बताते चले बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार को घर के बाहर अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दी थी।इस मामले में पुलिस ने दो अपराधी को एक देसी कट्टा तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी ने अपना अपना अपराध स्वीकार किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी की पहचान विनोद कुमार साह एवं मिथुन कुमार और मिठू शाह के रूप में की गई है। दोनो अपराधी आपस में दोनो भाई है।

यह गिरफ्तारी लोहिया नगर थाने के पुलिस ने नागदह स्थित एक बगीचा से गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी करते हुए दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अपराधी के पास से एक देशी पिस्तौल एक मैगजीन दो गोली बरामद की गई है। पुलिस की पूछताछ में दोनों अपराधी में अपना अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि जमीन बिक्री के करने को लेकर हुई विवाद में गोली मारकर घायल की गई है।

आपको बताते चले की लोहिया नगर थाना क्षेत्र के शांति शाह चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े उसे वक्त दोनों अपराधी ने अमित कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था।वही घायल अवस्था में परिजनों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -