मंसूरचक में राष्ट्रीय नाई महासभा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, चुने गए अध्यक्ष, सचिव

राष्ट्रीय नाई महासभा का प्रखंड सम्मेलन संपन्न। प्रखंड अध्यक्ष बने राजा, सचिव प्रमोद ठाकुर। सैलून संघ के अध्यक्ष सुनील ठाकुर सचिव मंतोष ठाकुर

0

राष्ट्रीय नाई महासभा का प्रखंड सम्मेलन संपन्न। प्रखंड अध्यक्ष बने राजा, सचिव प्रमोद ठाकुर। सैलून संघ के अध्यक्ष सुनील ठाकुर सचिव मंतोष ठाकुर

डीएनबी भारत डेस्क

प्रखंड क्षेत्र के समसा एक पंचायत भवन के सामने गुरूवार को राष्ट्रीय नाई महासभा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन स्वर्गीय कपिलदेव ठाकुर नगर में रामचंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सह मुख्य अतिथि रविन्द्र ठाकुर ने कहा कि समाज को एकजुट होकर नाई महासभा को मजबूत करना होगा, जिससे हमारा समाज आगे बढ़ सके और समाज का उत्थान हो सके। जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर ने कहा कि समाज के अंदर शिक्षा की कमी है उसके लिए हमें आगे आना होगा और स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी का सपना साकार करना होगा।

Midlle News Content

जिला संगठन सचिव नागमणि ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए संगठन के नेताओं को गांव गांव में मिलकर आगे आने के लिए कहा और संगठन को मजबूत करने की जरूरत बताई। सम्मेलन में प्रखंड अध्यक्ष के रूप में समसा दो पंचायत के राजा कुमार सर्वसम्मति से चुना गया, सचिव प्रमोद ठाकुर, और सैलून संगठन के लिए अध्यक्ष पद पर सुनील ठाकुर और सचिव के लिए मंतोष ठाकुर का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। वही उपाध्यक्ष के सुनील ठाकुर हवासपुर, उपसचिव रामभरोस ठाकुर, कोषाध्यक्ष पप्पू ठाकुर, सुचना मंत्री रोहित कुमार, उप सुचना मंत्री श्रवण ठाकुर का सर्वसम्मति से चुनाव किया।

सम्मेलन को मुखिया दिनेश कुमार राय, सरपंच राजीव कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र रजक, अभय, अजीत झा, रंजीत चौधरी, रंजीत कुमार ठाकुर, अशोक ठाकुर, सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण 

- Sponsored -

- Sponsored -