बछवाड़ा से विगत चार माह पूर्व प्रेम प्रसंग में गायब लड़की को पुलिस ने उसके घर से ही किया बरामद

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत के अरवा गांव से विगत दिनों प्रेम प्रसंग में गायब लड़की को बछवाड़ा थाना पुलिस ने अरवा गांव से बरामद कर लिया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष बछवाड़ा अमित कुमार कांत ने बताया कि विगत चार माह पुर्व अरवा गांव से प्रेम प्रसंग में एक लड़की गायब हुई थी। जिसके बाद लड़की की मां ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के गायब करने का मामला दर्ज कराया था।

Midlle News Content

लङकी के मां के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामले को गंभीरता से लेते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर उक्त लड़की की खोजबीन की गई । जब तक खोज बीन की गई तब तक लड़का वह लड़की दोनों आपसी सहमति से शादी कर लिया। शादी के उपरांत लड़की अपने मां के घर अरवा गांव आई हुई थी ।

मां के घर आने की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस ने उसे अरवा गांव से बरामद कर लिया है। उन्होने बताया कि बरामद लड़की से पुछताछ की जा रही है। पूछताछ के उपरांत लड़की को 164 के व्यान के लिए न्यायलय में भेजा जाएगा। 164 के बयान के उपरांत न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -