नम आंखों से दी गयी मां सरस्वती की विदाई, किया गया प्रतिमा का विसर्जन

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन क्षेत्र में शुक्रवार को पुरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना के साथ किया गया। भक्तो ने नम आंखों से मां सरस्वती को विदाई देते हुए प्रतिमा विसर्जन किया।  विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व् पूजा समिति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों व् पूजा समितियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ ही हवन किया गया।

Midlle News Content

जिसमे काफी संख्या में छात्र छात्राए शामिल हुई और पूर्णाहुति दी। उसके बाद छात्रो ने मां सरस्वती का श्रद्धा भाव से पुष्पांजली अर्पित किया। । इस मौके पर श्रद्धालुओ ने सुख समृद्धि की कमाना के साथ ही विद्या व् ज्ञान का वर मांगते हुए मां सरस्वती को विदाई दी गयी। दोपहर बाद रानी एक पंचायत,बेगमसराय,रानी गोधना,सुरों,फतेहा चिरंजीवीपुर,रसीदपुर आदि इलाके में में प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ।

इस दौरान छात्र छात्राएं ने एक दुसरे को गुलाल लगाया और मां सरस्वती का जयकारा लगाते पुरे उत्साह के साथ नाचते हुए प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले।मां सरस्वती के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओ ने गंगा वाया,बालन नदी व् विभिन्न तालाब में मां सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन किया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -