राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों मे गजब का उत्साह,केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी अक्षत बाँट कर लोगों को दीपावली जैसा माहौल बनाने का कर रहे है आह्वान

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-अयोध्या मे राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों मे गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. वही बिजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा 22 जनवरी को पुरे देश मे दीपावली जैसा माहौल बनाने का आह्वान किया जा रहा है. इसको लेकर बीजेपी के आम से लेकर खास कार्यकर्ता ही नहीं केंद्रीय मंत्री तक अक्षत  बाँट कर लोगों को दीपावली जैसा माहौल बनाने का आह्वान करते हुए देखे जा रहे है .

Midlle News Content

इसी सिलसिले मे आज केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह भी घूम घूम कर लोगों को जहाँ अछत बाटने का काम किया वही लोगों को दीपावली जैसा मनाने का आह्वान किया.. इस दौरान बड़ी संख्या मे बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल थे.. इस दौरान खुद गिरिराज सिंह जय बजरंगी जै हनुमान बन्दे मातरम जै श्री राम का नारा लगाते देखे गए. पोखरिया से लेकर नवाव चौक तक आयोजित इस कार्यक्रम से पूरा वातावरण भक्ति मय में बना रहा.

इस दौरान गिरिराज सिंह खुद लोगों को निमंत्रण देते हुए राम मंदिर की प्रतिमा भेट कर इसे फ्रेम मे सजा कर घर मे रखने को कहाँ. बताते चले की अयोध्या में 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.अयोध्या में राम जन्मभूमि के स्थान पर बनाया जा रहा एक हिन्दू मन्दिर है जहाँ रामायण के अनुसार, हिन्दू धर्म के भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीराम का जन्मस्थान है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -