प्रह्लाद उर्फ प्रिंस की हत्या से परिजनों में मचा कोहराम, छह भाई बहनों में सबसे छोटा था प्रह्लाद

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चमी वार्ड 4 निवासी नागेश्वर महतो के 18 वर्षीय पुत्र प्रह्लाद कुमार उर्फ प्रिंस की हत्या से स्वजनों में कोहराम मच गया। ऐसी असंका है कि मृतक मृतक प्रह्लाद को अपने ही साथियो ने पैसे को लेनदेन को लेकर गोलियों से छलनी कर हत्या कर दिया।  मंगलवार की सुबह प्रह्लाद का शव नन्दीवन समीप एक बगीचे में पाया गया। मृतक प्रह्लाद छह भाई बहन था।

Midlle News Content

जिनमे बहन क्रांति कुमारी,किरण कुमारी, चांदनी कुमारी और बबली कुमारी हैं। जबकि दो भाई पप्पू और प्रह्लाद था। पप्पू बड़ा और प्रह्लाद छोटा था। पिता नागेश्वर महतो किसान तथा मां गीता देवी गृहणी है। अपने जवान बेटे की हत्या पर वृद्ध माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। चारो बहन और भाई पप्पू भी प्रह्लाद के हत्या से मर्माहत और आक्रोशित भी हैं। बार बार उसकी बहन बोल रही थी। घर से बुलाकर बदमाशो ने उसके भाई की हत्या कर दिया है। अपराधी प्रवृति का था प्रह्लाद।ग्रामीणों की माने तो प्रह्लाद उर्फ प्रिंस भी अपराधी प्रवृति का था।

उसकी संगत समाज के गलत तत्वों से था। गलत संगत में पड़कर वह शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था। शराब के धंधे में जुड़े होने के कारण उसकी संगति अपराधियो से हो गयी थी। शराब के कारबार में पैसे को लेनदेन को लेकर गत वर्ष भी ग्रुप के साथियों द्वारा ही प्रह्लाद के अपहरण की बात सामने आई थी। इस घटना प्रह्लाद के पिता ने अपने स्तर से मेनेजकर प्रह्लाद को मुक्त कराया था।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -