बछवाड़ा में बिहार दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चो ने निकली प्रभातफेरी,नशा से दूर रहने की अपील

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी संस्थाओं में बिहार दिवस के अवसर पर बुधवार को 111 वां स्थापना दिवस बड़े ही धुमधाम के साथ मनाया गया।बिहार दिवस को लेकर आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर, प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित,मध्य विद्यालय सूरो,मध्य विद्यालय गोधना,फतेहा,रसीदपुर,रानी समेत विभिन्न विद्यालय में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओ के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी के दौरान छात्रो ने अपने अपने विद्यालय पोषक क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बिहार दिवस पर नारे लगा रहे थे। जन जागरूकता हम फैलाएं, आओ बिहार दिवस मनाएं। नशा करो न अंगीकार, दहेज मुक्त हो अपना बिहार। मेधा मेहनत और संस्कार,देश में अव्वल राज्य बिहार।

Midlle News Content

बिहार राज्य का देखो दम,यह विकास में बना प्रथम। सात निश्चय संकल्प हमारा, नया बिहार का नया है नारा आदि. नारे लगा रहे थे। वही प्रभात फेरी के उपरांत छात्राओं ने विद्यालय परिसर में एक से बढ़कर एक रंगोली बनाएं। बिहार दिवस के अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विशेश्वर पासवान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल राज्य से 1912 में बिहार राज्य को अलग किया गया था।

उसी दिन बिहार की स्थापना हुई थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बिहार के चम्पारण से आन्दोलन की शुरूआत की थी। आज हम बिहार राज्य में रहकर गौरवान्वित महसुस कर रहे हैं। मौके पर विभिन्न विद्यालय के एचएम संध्या कुमारी,बबीता कुमारी, युसूफ सरवर,पुनम कुमारी समेत शिक्षक मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored -

- Sponsored -