प्रभारी मंत्री मंगल पाण्डेय ने दिनकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

 

दिनकर की धरती पर स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय का गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

डीएनबी भारत डेस्क

मंगल पाण्डेय मंत्री स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री दरभंगा एवं बेगूसराय जिला का प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती पर आगमन के अवसर पर बेगूसराय जिला के एनडीए कार्यकर्ता एवं जिले के गणमान्य नागरिक तथा बेगूसराय जिला प्रशासन ने राजेंद्र सेतू पर बरौनी बेगूसराय में भव्य स्वागत किया।

Midlle News Content

वहीं इस दौरान राजेंद्र सेतू पर आदर सहित स्वागत के पश्चात बीहट चांदनी चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया तथा माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद जीरोमाइल गोल्मबर अवस्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित उन्हें नमन किया।

जिसके बाद काफ़िला बेगूसराय मुख्यालय अवस्थित न्यू प्रोफेसर कॉलोनी बेगूसराय में आयोजित आपातकाल विरोध दिवस सह सम्मान समारोह एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। मौके पर जिला प्रशासन की तरह से सदर एसडीओ बेगूसराय राजीव कुमार, एसडीपीओ -टू बरौनी भास्कर रंजन, सिविल सर्जन बेगूसराय डा प्रमोद कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आगवानी किया।

वहीं जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक ललन कुंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, विकास कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह,यशस्वी आनन्द, अशोक प्रसाद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -